Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में कल होगी भारी बारिश, देख लें मौसम की पूरी जानकारी

Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में कल होगी भारी बारिश, देख लें मौसम की पूरी जानकारी

Kal Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है, जबकि दूसरी ओर मानसून की गतिविधियां भी तेज होने लगी हैं। अगले 3-4 दिनों में मानसून दक्षिण-पूर्व अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में लू और अत्यधिक गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 13 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और 65-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।

पंजाब-हरियाणा

पंजाब और हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। फरीदकोट और सिरसा सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहे, जहां तापमान 45°C से ऊपर दर्ज किया गया।

ओडिशा

उड़ीसा के कई जिलों में हीट वेव और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट जारी है। भुवनेश्वर समेत कई क्षेत्रों में तेज हवाओं और बूंदाबांदी की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। श्रीनगर, जम्मू, गुलमर्ग और पहलगाम में तेज हवाएं चल सकती हैं।

केरल

केरल में मानसून सक्रिय होने के साथ भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पतनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की सहित कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 28 मई से 3 जून के बीच कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-NCR

दिल्ली-NCR में 23 से 27 मई तक हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी है। अधिकतम तापमान 45°C और न्यूनतम तापमान 31°C तक रह सकता है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी भीषण गर्मी बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में येलो और रेड अलर्ट जारी है। बांदा में तापमान 47.6°C तक पहुंच गया है। प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर और जौनपुर सहित कई जिलों में लू चलने की संभावना है।

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के 37 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और सागर सहित कई शहरों में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं।

बिहार

बिहार में 23-24 मई के दौरान आंधी और बारिश की संभावना है। पटना में गर्मी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

राजस्थान

राजस्थान में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं का अनुमान है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में 2°C तक गिरावट आ सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, मनाली, देहरादून और नैनीताल में मौसम बदल सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- माता-पिता IAS हैं तो बच्चों को आरक्षण क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण और क्रीमी लेयर को लेकर सुनवाई के दौरान अहम टिप्पणी की है। अदालत ने सवाल उठाया कि जिन बच्चों के माता-पिता पहले से आईएएस अधिकारी हैं और आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत स्थिति में हैं, उन्हें फिर आरक्षण की जरूरत क्यों होनी चाहिए।

भारत में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे हॉट शहरों में बना नंबर 1

भीषण गर्मी के बीच दुनिया के सबसे गर्म शहरों की नई सूची सामने आई है, जिसमें टॉप 20 में सभी शहर भारत के हैं। लगातार बढ़ते तापमान और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। देश के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast