Heatwave Alert: देशभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। आग उगलते सूरज ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री से भी पार चला गया। ऐसे में चलिए जानते है, भारत का कौन-सा राज्य भट्टी की आग में तप रहा है। aqi.in के रियल-टाइम वेदर रैंकिंग के अनुसार, आज सुबह 22 मई 2026 को दुनिया के 20 सबसे गर्म शहरों में से सभी 20 शहर भारत के हैं।
इन रैंकिंग में पहले नंबर पर ओडिशा का बालंगीर और बिहार का सासाराम शामिल है, जहां तापमान 48°C तक पहुंच गया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार का नाम शामिल है, जहां तापमान 47°C दर्ज किया गया है। हालांकि, इस सूची में दिल्ली का नाम नही हैं।
Also read: Delhi News: उमर खालिद को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, 1 लाख के मुचलके पर मिली जमानत
टॉप 10 सबसे गर्म शहर
बालंगीर, ओडिशा – 48°C (Extreme Hot)
सासाराम, बिहार – 48°C (Extreme Hot)
वाराणसी, उत्तर प्रदेश – 47°C
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ – 47°C
राजमहेंद्रवरम, आंध्र प्रदेश – 47°C
महासमुंद, छत्तीसगढ़ – 47°C
बक्सर, बिहार – 47°C
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश – 47°C
मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश – 47°C
खम्मम, तेलंगाना – 47°C
स्वास्थ्य पर असर
IMD और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, 40°C से ऊपर तापमान पर हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, किडनी की समस्या और हृदय संबंधी जोखिम बढ़ जाते हैं। खासकर बाहर काम करने वाले लोगों में।
इन बातों का रखें ध्यान
1. दोपहर 11 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
2. ज्यादा पानी, ORS या नारियल पानी पिएं।
3. हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और सिर ढककर रखें।
4. अगर चक्कर आए, उल्टी हो या बेहोशी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।