Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar Election Result 2025: बिहार में बाहुबली परिवार की ताकत दिखाएगी जलवा? जानें शहाबुद्दीन-आनंद मोहन की सीटों का ताजा हाल

Bihar Election Result 2025: बिहार में बाहुबली परिवार की ताकत दिखाएगी जलवा? जानें शहाबुद्दीन-आनंद मोहन की सीटों का ताजा हाल

बिहार की 243 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतगणना जारी है और एनडीए की भारी बढ़त के बीच बाहुबली परिवारों वाली सीटें सुर्खियां बटोर रही हैं। जानकारी के अनुसार, लगभग 15-20 सीटें ऐसी हैं जहां बाहुबली नेता खुद या उनके बेटे-बेटी-पत्नी मैदान में हैं। शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब, आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी जैसी हस्तियां चर्चा में हैं।

शुरुआती रुझानों में एनडीए 200 सीटों से आगे है, लेकिन बाहुबली सीटों पर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। कई जगह पुरानी विरासत काम आई, तो कहीं एनडीए के सुशासन के नैरेटिव ने असर दिखाया। आइए बाहुबली परिवारों वाली सीटों का ताजा हाल और जीत के आसार पर नजर डालते है।

बाहुबली परिवारों वाली सीटों का ताजा हाल

1. मोकामा (पटना): अनंत सिंह (जदयू) VS वीणा देवी (राजद, सूरजभान सिंह की पत्नी)

चुनाव आयोग के रूझानों में अनंत सिंह मजबूत बढ़त पर, 14,000+ वोटों से आगे हैं। भूमिहार बहुल क्षेत्र में उनकी लोकल रॉबिनहुड इमेज और सहानुभूति वोट काम आए, जिससे उनकी जीत लगभग तय है।

2. रघुनाथपुर (सिवान): ओसामा शहाब (राजद, मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे) VS विकास कुमार सिंह (जदयू)

ओसामा शहाब 12,000-16,000 वोटों से आगे है। पिता की विरासत और मुस्लिम-यादव वोटों का ध्रुवीकरण उनके पक्ष में। जीत की संभावना बनी हुई है।

3. नवीनगर (औरंगाबाद): चेतन आनंद (जदयू, आनंद मोहन के बेटे)

चेतन आनंद अच्छी बढ़त बनाए हुए। राजपूत वोट बैंक और मां लवली आनंद की साख से फायदा शायद काम आ रहा है।

4. वारिसलीगंज (नवादा): अनीता देवी (राजद, अशोक महतो की पत्नी) VS अरुणा देवी (बीजेपी, अखिलेश सिंह की पत्नी)

इस बार दो बाहुबली पत्नियों की सीधी टक्कर देखी गई है। लेकिन ताजा रुझान में अनीता देवी थोड़ी आगे बनी हुई है।

5. नवादा: विभा देवी (जदयू, राजबल्लभ यादव की पत्नी) VS कौशल यादव (राजद)

विभा देवी आगे चल रही हैं। एनडीए की लहर से फायदा मिलता दिखाई दे रहा है।

6. दानापुर (पटना): रीतलाल यादव (राजद) VS राम कृपाल यादव (भाजपा)

दानापुर सीट में मुकाबला कड़ा है। लेकिन शुरुआती बढ़त के बाद रीतलाल यादव पीछे बने हुए हैं।

7. लालगंज (वैशाली): शिवानी शुक्ला (राजद, मुन्ना शुक्ला की बेटी) VS संजय कुमार सिंह (भाजपा)

तीसरी पीढ़ी की एंट्री, लेकिन चुनौतीपूर्ण। रुझान में पीछे, जीत मुश्किल।

जदयू-बीजेपी ने कई बाहुबलियों को अपने पाले में लिया, जिससे विकास vs जंगलराज का नैरेटिव मजबूत हुआ। अनंत सिंह, चेतन आनंद जैसे उम्मीदवारों को फायदा मिल सकता है। इसके अलावा ओसामा शहाब जैसे उम्मीदवारों ने पिता की साख से वोट खींचे, लेकिन महागठबंधन की कमजोर लहर से कई जगह नुकसान। राजपूत, यादव वोटों का ध्रुवीकरण प्रमुख। कई सीटों पर सहानुभूति (जेल में बंद नेता) ने भूमिका निभाई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast