
नई दिल्ली: पाकिस्तान आतंक की दुनिया का एक ऐसा नाम जो पूरी दुनिया में किरकिरी होने के बाद भी अपनी नापाक हकतों को नहीं छोड़ता है. पाकिस्तान अभी भी जम्मू-कश्मीर में लगातार सीजफायर करने की हरकतें कर रहा है. जिसका जवाब भारतीय सेना लगातार दे रही है. बता दें कि हंदवाड़ा मुठभेड़ के दो दिन हो गए है. अभी भी पाकिस्तान ने CRPF पर हमला कर दिया. जिसमें दो जवान शहीद हो गए. जिस पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे सामने आए. पाक को दो टूक कहा कि जब तक पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है. तब तक भारत मुहंतोड़ जवाब देता रहेगा. नरवणे ने कहा कि सीमा पर घुसपैठ की बढ़ती कोशिशों से यह पता चल रहा कि पाकिस्तान कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लेकर गंभीर नहीं है. मालूम हो कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे.
जनरल नरवणे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की बढ़ती घटनाओं के पता चलता है कि यह एक वैश्विक जोखिम है. वहां रहने वाले निर्दोष नागरिक इसका निशाना बन रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय सेना संघर्ष विराम के उल्लंघन और आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लोहा लेगी. हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद हुए पांच सुरक्षाकर्मियों के बारे में उन्होंने कहा कि हमें उन पर गर्व है. उन्होंने उत्तरी कश्मीर इलाके के एक गांव में आतंकवादियों से नागरिकों को बचाने के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया. जनरल ने विशेष रूप से कर्नल आशुतोष शर्मा की सराहना की जिन्होंने इस अभियान का नेतृत्व किया था.
बता दें कि पाकिस्तान हंदवाडा मुठभेड़ के बाद भी लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. जिसका जवाब बराबर दिया जा रहा है. आज हंदवाडा में आतंकियों ने सेना पर हमला कर दिया. जिसमें दो जवान शहीद आज भी हो गए. सीजफायर और सेना पर आतंकी हमला लगातार गंभीर समस्या बनता जा रहा है. जिसका समाधान आज तक नहीं हुआ है. सेना में एक के बाद एक जवान शहीद हो रहे है.
Leave a comment