
Haryana CM Nayab Saini Big Decison: नायब सिंह सैनी हरियाणा सीएम की कुर्सी संभालते ही एक्शन मोड में हैं। शपथ लेने के एक दिन बाद यानी 18 अक्टूबर को उन्होंने किसानों के पराली जलाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि किसान अब पराली नहीं जलाएंगे। पराली जलाने वाले किसानों को समझाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान हमारे लिए सम्मानित है। किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा।
किसानों की फसल खरीदेगी सरकार
सीएम नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक 23.21 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। 3,056 करोड़ रुपए किसानों के खातों में भेज दिए गए हैं। सीएम सैनी ने कहा कि 2.70 मीट्रिक टन बाजरे खरीद चुके हैं। 93 लाख मीट्रिक टन बाजरे की उठान हुई है। बाजरे की खरीद का 331करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेज दिए गए हैं।
हरियाणा करेगा तरक्कीः सीएम सैनी
नायब सैनी ने कहा कि आज यानी 18 अक्टूबर से सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए अनूसूचित जातियों के वर्गीकरण के फैसले को लागू किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार युवाओं के जीवन में अंधेरा ला रही थी। कांग्रेस युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही थी। कांग्रेस सरकार में पर्ची-खर्ची के साथ नौकरी दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देना हमार कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में हरियाणा का विकास होगा।
सीएम सैनी ने की बैठक
सीएम नायब सैनी ने आज यानी शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। इसके बाद सभी मंत्रियों को उनके कार्यलय दिए गए। कार्यभार संभालने के बाद सीएम नायब सैनी ने हरियाणा सचिवालय में मंत्रीमंडल की पहली बैठक की। इस दौरान उन्होंने किसानों को लेकर ऐलान किया। साथ ही पराली जलाने को लेकर उन्होंने किसानों को जागरूक करने की बात कही।
Leave a comment