Search KhabarFast

Press ESC to close

ससुराल के लिए निकली महिला रास्ते से हुई गायब, अब तक शरीर की तीन चीजें बरामद, जानें पूरा मामला

ससुराल के लिए निकली महिला रास्ते से हुई गायब, अब तक शरीर की तीन चीजें बरामद, जानें पूरा मामला

A case like Shraddha came to the fore once: दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और मामला सामने आया है जिसमें एक शादीशुदा महिला की हत्या करके उसके शव के कई टुकड़े किए गए। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक पुलिस को महिला के बाल, कपड़े और जबड़ा ही बरामद किया है। बता दें कि हत्या के 25 दिन बाद भी पुलिस महिला का शव नहीं तलाश पाई है। वहीं इस पर पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिस को गुमराह कर रहा है। मामला श्री बालाजी थाने इलाके के बालासर गांव का है।

श्रद्धा जैसा मामला एक बार आया सामने

मामला शुरू होता है 20 जनवरी से। जब एक शादीशुदा महिला अपनी घर से ससुराल जाने के लिए निकलती है, लेकिन वह घर नहीं पहुंची है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला का एक शख्स के साथ प्रेम संबंध था और वह ससुराल जाने की वजह प्रेमी के साथ चली गई, लेकिन प्रेमी पहले महिला को एक मंदिर में ले गया और वहां महिला के साथ मारपीट की और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद कई टुकड़ों में शव को बांट दिया। वहीं महिला को उसके रिश्तेदार ने अनोपाराम के साथ आखिरी बार मालवा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड के पास मोटरसाइकिल पर बैठे देखा था।

ससुराल के निकली महिला रास्ते से हुई गायब

ससुराल वालों ने महिला को काफी ढूंढा लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चला। आखिरकार परिजनों को पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी। उसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करके जांच शुरू की। वहीं 28 जनवरी को पुलिस के पास सूचना मिली कि नागौर शहर के मालवा रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय के पीछे झाड़ियों में उसके कपड़े, बाल और जबड़ा बरामद हुआ था।

लाश के किए कई टुकड़े

पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान अपनी बेटी गुड्डी के रूप में की थी। इस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। शक के आधार पर पुलिस ने उसके प्रेमी अनोपाराम को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया, "मैंने ही प्रेमिका गुड्डी की हत्या की है और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके डेरवा गांव के कुएं में फेंक दिए हैं।" वहीं एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने 3 दिन तक डेरवा गांव के कुएं में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

आरोपी का होगा नार्को टेस्ट

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने उस पर शादी का दबाव बनाया था। इस पर वो गुड्डी को लेकर कुचेरा थाना इलाके के बुटाटी धाम पहुंचा था। वहां मंदिर में दर्शन करने के बाद दोनों नागौर पहुंचे थे. फिर उसको मौत के घाट उतार दिया।नागौर पुलिस ने आरोपी को 15 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की लेकिन उसने सच नहीं बताया। वहीं कहा जा रहा है कि अब आरोपी का नार्को टेस्ट करवाया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast