रेड के दौरान अवैध हुक्का पार्लर में पकड़े गए मुनव्वर फारुकी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेड के दौरान अवैध हुक्का पार्लर में पकड़े गए मुनव्वर फारुकी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Munawar Faruqui: बिग बॉसके विनर्स पर लगता है इन दिनों पुलिस की कड़ी नजर है। पहले एल्विश यादव और अब मुनव्वर फारूकी पर पुलिस की गाज गिरी है। मंगलावर को आधी रात उन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया। मुंबई पुलिस के मुताबिक, बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी और 13 अन्य को कल रात फोर्ट इलाके में हुक्का बार में छापेमारी के मामले में हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।हालांकि, पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया।

मुनव्वर ने साझा की अपनी तस्वीर

मुनव्वर फारूकी की हिरासत में लिए जाने की खबरे आने के बाद खुद कॉमेडियन ने भी एयरपोर्ट से एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट करते हे लिखा कि,'हुआ हूं लेकिन फिर भी ट्रैवल कर रहा हूं।'रेड से जुड़े एक अधिकारी ने फ्री प्रेस जनरल को दिए बयान देते हुए कहा कि, 'हमारी टीम को हुक्का के नाम पर तंबाकू के इस्तेमाल होने की जानकारी मिली थी उसके बाद हमने मुंबई के हुक्का बार पर छापा मारा था। फिलहाल वहां से मिली हुई चीजों की जांच हो रही है। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए लोगों में फारूकी भी शामिल हैं।'

14 लोगों को किया गिरफ्तार

जिस हुक्का बार मेंमुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा नेरेड की वहां से 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी को पूछताछ के लिएपुलिसथाने ले गई। पुलिस नेसवाल जवाब के बादमुनव्वर फारूकी को छोड़ दिया है। फिलहाल, इस मामले में मुनव्वर की तरफ से आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

Leave a comment