मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, इस ड्रेस में नहीं मिलेगी एंट्री

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, इस ड्रेस में नहीं मिलेगी एंट्री

SIDDHIVINAYAK TEMPLE:  मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर ने भक्तों के लिए मंगलवार से नया ड्रेस कोड लागू किया है। जिसके तहत छोटे कपड़ों में मंदिर के अंदर में एन्ट्री नहीं दी जाएगी। ये आदेश मंदिर प्रशासन की ओर से दिया गया है। ट्रस्ट का कहना है कि भक्त श्रद्धा से मंदिर में आएं लेकिन शालीन और शरीर को ढकने वाले कपडें पहन कर ही आएं। ट्रस्ट ने भारतीय परिधान पहनने की सलाह दी है। अगले हफ्ते से जो भक्त कटे-फटे ट्राउजर और छोटी स्कर्ट पहन कर आएंगे उन्हें मंदिर के प्रभादेवी इलाके में एन्ट्री नहीं मिलेगी।  

ट्रस्ट ने क्या कहा?

श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि ‘ड्रेस कोड’ का निर्णय अन्य भक्तों से मिली शिकायतों के बाद लिया गया है। ट्रस्ट ने कहा कि हमें कुछ भक्तों के कपड़ों को लेकर अन्य भक्तों से शिकायतें मिली हैं। लोग चाहते थे कि कपड़ों पर कुछ प्रतिबंध लगाए जाएं। भक्तों को ट्रस्ट द्वारा लिया गया निर्णय मानना होगा।

प्लास्टिक बैग पर रोक

इससे पहले सिद्धिविनायक मंदिर में प्लास्टिक पर पाबंदी लगाई थी। मंदिर में प्रसाद के लिए पहले प्लास्टिक के पैकेज का इस्तेमाल होता था। हांलाकि, अब पूरी तरह से प्लास्टिक की जगह पर कागज के पैकेट इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं।

223 साल पुराना है सिद्धिविनायक

यह सिद्धिविनायक गणपति मंदिर मुंबई के प्रभादेवी मोहल्ले में है जो कि 223 साल पुराना बताया जाता है। इसका निर्माण 1801 में हुआ था। सिद्धिविनायक के भक्त पूरी दुनियाभर में रहते है। इस मंदिर में विश्वभर से गणपति से हिंदू ही नहीं बल्कि हर धर्म के लोग बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर प्रशासन ने भले ही अब भक्तों के लिए ड्रेस कोड को लागू किया है, लेकिन देश के कई मंदिरों में पहले से परिधान निर्धारित हैं।

Leave a comment