IPL 2023 रिटेंशन लिस्ट से पहले हुआ बड़ा धमाका, इस खिलाड़ी ने लिया मुंबई इंडियंस से संन्यास

IPL 2023 रिटेंशन लिस्ट से पहले हुआ बड़ा धमाका, इस खिलाड़ी ने लिया मुंबई इंडियंस से संन्यास

नई दिल्ली: आज आईपीएल के 16वें संस्करण के लिए टीमों की रिटेंशन लिस्ट जारी होनी है। इसके पहले मुंबई इंडियंस के धुंरधर प्लेयर किरोन पोलार्ड ने IPLसे संन्यास लेने की घोषणा की है। हालांकि वे MI के साथ जुड़े रहेगे और नई भूमिका में नजर आएंगे।

बता दें कि किरोन पोलार्ड अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। मंगलवार को उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 13 सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले पोलार्ड अब टीम में नई भूमिका में नजर आएँगे। वे बल्लेबाजी कोच का जिम्मा संभालेंगे।

ट्विटर पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट किरोन पोलार्ड ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट किया है, जिसमें रिटायरमेंट से जुड़ी जानकारी दी है। एमआई के धुरंधर बल्लेबाज रह चुके पोलार्ड का कहना है कि यह मेरे लिए आसान फैसला नहीं रहा है, लेकिन मुंबई इंडियंस (MI) के साथ की गई लंबी चर्चा के साथ मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि अब मैं आईपीएल नहीं खेलूंगा। अगर मैं मुंबई इंडियंस के साथ नहीं खेल सकता तो किसी के साथ भी नहीं खेलूंगा।किरोन पोलार्ड ने लिखा कि मुंबई इंडियंस ने काफी कुछ हासिल किया है और अब वह बदलाव के दौर से गुजर रही है। ये कोई इमोशनल गुडबाय नहीं है, क्योंकि मैंने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच का पद स्वीकार किया है। साथ ही मुंबई एमिरेट्स के साथ भी वह खेलते हुए नज़र आएंगे।

Leave a comment