बादशाह के इस गाने पर ठुमकते नजर आए भारतीय खिलाड़ी, फैंस ने लुटाया प्यार

बादशाह के इस गाने पर ठुमकते नजर आए भारतीय खिलाड़ी, फैंस ने लुटाया प्यार

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। वह IPL2023 की तैयारियों मॆं जुटे है। अब एक बर्थडे पार्टी में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ डांस करते हुए धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। इसमें सभी प्लेयर्स बादशाह के एक गाने पर जमकर नाचते हुए दिखाई दे रहे है।

हार्दिक-धोनी ने किया डांस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,जसमें बॉलीवूड के फेमस रैपर बादशाह काला चश्मा गाने पर रैप करते हुए नजर आ रहे है। वहीं, इस गाने पर हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी नाचते हुए दिख रहे है। यह वीडियो दुबई की एक बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है। इसमॆं हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या और ईशान भी दिख रहे है। धोनी का इस तरह का डांस जल्दी देखने को नहीं मिलता है,इसी वजह से लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी करिश्माई कप्तानी और चतुर दिमाग से टीम इंडिया को तीनों ही ICC ट्रॉफियां जिताईं है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी कप्तानी में ही चार बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। अब IPL 2023 के बाद उनके संन्यास लेने की अटकलें लग रही है।

Leave a comment