
Motorola Mobile Offer: दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपने ग्राहकों को बंपर ऑफर दिया है। मोटोरोल ने पिछले साल razr 60 लॉन्च किया था। उस वक्त अधिक कीमत होने के कारण अगर आपने ये फोन नहीं खरीदा है, तो अब आपके पास ये फोन खरीदने का अच्छा मौका है।
मोटोरोला की आधिकारिक साइट पर बैंक ऑफर के जरिए भारी बचत हो रही है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। आइए मोटोरोला Razr 60 पर मिलने वाले ऑफर को विस्तार से जानते हैं।
क्या है बैंक ऑफर
मोटोरोला Razr 60 8जीबी/256जीबी स्टोरज वेरिएंट आधिकारिक वेबसाइट पर 49,999 में उपलब्ध है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर 5000 रुपए की बचत हो सकती है। जिसके मोबाइल की कीमत 44,999 रुपए हो जाएगी।
क्या है फोन की फीचर
मोटोरोला Raxr में 6.9 इंच की बड़ी pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120 एचजेड रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा 3.6 इंच की कवर डिस्पले दी गई है। जिसका 90 एचजेड रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स ब्राइटनेस से फोन लैस है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400X चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड पर काम करता है। मोटोरोला के इस फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई7,5जी ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट का ऑप्शन दिया गया है।
कैसा है फोन का कैमरा
अगर मोटोरोला के Razr 60 के कैमरे की बात करें तो, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। अगर सेल्फी कैमरे की बात करें तो, 32 मेगापिक्सल है। मोटोरोला Razr 60 एआई फीचर्स से लैश है। जिसमें कवर स्क्रीन पर Gemini का उपयोग, catch me up फीचर दिया गया है। इसके अलावा पे अटेंशन लाइव ट्रांसलेशन के साथ स्पीकर्स पहचान करता है।
Leave a comment