दिल्ली में 5 महीने बाद 100 से ज्यादा कोरोना के नए मामले, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

दिल्ली में 5 महीने बाद 100 से ज्यादा कोरोना के नए मामले, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,249 ने मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस समय भारत में 7,927 मामले एक्टीव है। वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों जबरदस्त इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों में राजधानी में 117 नए मामले सामने आये है।

राजधानी दिल्ली में 5 महीनों के बाद 100 से ज्यादा मामले सामने आए है। साथ अब एक्टीव केसों की संख्या 346 हो गई है। इनमें से 17 अस्पताल में हैं, जबकि बाकी मरीज घर पर ही आइसोलेशन में हैं।  दिल्ली में 10 मार्च के बाद से लगातार केस बढ़ रहे हैं। अब तक 20 लाख से ज्यादा केस मिल चुके हैं, इनमें से 26524 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और एससीडी अलर्ट हो गया है। साथ ही अस्पतालों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए है।  

भारत में एक्टिव केस 7,927 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1249 केस सामने आए हैं। जबकि 925 लोग ठीक हो चुके हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.19% हो गया है। रिकवरी रेट 98.79% है। देश में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं। यहां गुरुवार को 198 केस मिले हैं। जबकि 229 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि, कोरोना से किसी की जान नहीं गई।

Leave a comment