Moksha Kalash Yojana 2020 : सीएम अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, मोक्ष कलश योजना-2020 को दी मंजूरी

Moksha Kalash Yojana 2020 : सीएम अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, मोक्ष कलश योजना-2020 को दी मंजूरी

नई दिल्ली:  राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने लोगों के हित में संवेदनशील फैसला लिया है. सीएम गहलोट ने मोक्ष कलश योजना-2020 को प्रशासनिक मंजूरी दी है. उसमें अपनों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार आने-जाने के लिए समस्त व्यय का भुगतान देवस्थान विभाग करेगा. साथ ही मोक्ष कलश योजना में   राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसे निःशुल्क यात्रा कराएगी.

आपको बता दें कि, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इसके लिए प्रशासनिक मंजूरी दी है. इस योजना में नोडल एजेंसी राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगन होगा और वित्त पोषक विभाग देवस्थान विभाग होगा. योजना के तहत हुए सारे व्यय के भुगतान की व्यवस्था देवस्थान विभाग द्वारा की जाएगी.

वहीं सीएम गहलोत ने कोरोना को प्रकोप के चलते अपनों की अस्थियों को विसर्जन के लिए राजस्थान रोडवेज की बसों से नि:शुल्क यात्रा की सुविधा शुरू की थी. साथ ही अस योजना के दिशा-निर्देश के तहत इसका लाभ आयकरदाता और सरकारी कर्मचारी को छोड़कर और सभी लोग ले सकते है. एक अस्थि कलश के साथ मृतक के परिवार के अधिकतम दो सदस्य जा सकेंगे.

Leave a comment