इस मैच में 8 विकेट लेकर मोहम्मद शमी ने मचाई खलबली, क्या सिलेक्टर अब खोल देगे टीम इंडिया का दरवाजा

इस मैच में 8 विकेट लेकर मोहम्मद शमी ने मचाई खलबली, क्या सिलेक्टर अब खोल देगे टीम इंडिया का दरवाजा

Mohammad Shami Bowling: एक तरफ जहां भारत-श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप खेला जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया से दूर मोहम्मद शमी ने कहर बरपाया है। उन्होंने मुकाबले में एक-दो नहीं बल्कि 8 विकेट चटकाए हैं। जिसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या टीम इंडिया में फिर से शमी की एंट्री होगी।

मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 8 विकेट चटकाए हैं। शमी ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अहम मुकाबले में धारदार गेंदबाजी की। शमी ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजी यूनिट को धाराशाई कर दिया। उन्होंने 22.2 ओवर में 90 रन देकर 8 विकेट लिए।

क्या शमी को मिलेगा मौका

बता दें कि मोहम्मद शमी लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। जो विश्व टेस्ट चैंपियनशीप का फाइनल मैच था। उसके बाद से मोहम्मद शमी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इस साल भारतीय टीम को कई टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिनमें इंग्लैंड दौरा भी शामिल है। ऐसे में चयनकर्ताओं के लिए मोहम्मद शमी को लेकर फैसला करना मुश्किल भरा रहने वाला है।

बंगाल ने ली बढ़त 

कल्याणी के बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल ने अपनी पहली पारी में 328 रन बनाए। जिसमें सुदीप कुमार घरामी ने 146 रनों की शानदार पारी खेली। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम ने रनों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन, मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाजी के कारण 302 रनों पर सिमट गई। शमी ने जहां 8 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। आपको जानकर आशचर्य होगा की शमी का उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का बेस्ट प्रदर्शन है। 

Leave a comment