
नई दिल्ली : आज के समय में बच्चे हो या बड़े सब ही जंक फूड की ओर दौड़ते है. बाहर का जंक फूड न केवल बिमार करता है बल्कि उससे हमारा इम्यून सिस्टम भी खराब होता है. वहीं अगर ऐसे में बाहर का फूड अवॉइड करके बच्चों को घर मे ही उनका मन पसंद फूड मिले तो बच्चा बाहर का खाकर बिमार नही होगा. इसी बीच आज हम आपको मिक्स वैज मोमोज बनाना सिखाएंगे. जो कि पूरे तरीके से पौष्टिक होंगे. साथ ही इसे बनाना बहुत ही आसान है.
जानतें है कैसे बनते मिक्स वैज मोमोज
सामग्री:
2 कप मैदा
1/2 टी स्पून नमक
1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
कद्दूकस की हुई गाजर
कद्दूकस की हुई पत्तागोभी
बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
बारीक कटे हुए प्याज
पनीर
1 टेबल स्पून तेल
1/2 कप प्याज़, बारीक कटा हुआ
1 टी स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ
1 टी स्पून सोया सॉस
नमक स्वादानुसार
¼ टी स्पून सिरका
¼ टी स्पून काली मिर्च
मिक्स वैज मोमोज बनाने की विधि
मैदा,नमक और बेकिंग पाउडर को एक साथ गूंथ ले. वहीं तेल गर्म करें और उसमें प्याज़ और लहसुन डालकर भून लें. इसके बाद इसमें कद्दूकस की हुई गाज़र ,पत्तागोभी, शिमला मिर्च, पनीर मिलाएं और हल्का भूरा होनें तक इसे तेज आंच पर भूनें. इसके बाद इसमें सोया सॉस, नमक, सिरका और काली मिर्च मिलाएं. वहीं अब गूंथे हुए मैदे की लोई को पतला बेल लें और चार-पांच राउंड में काट लें. बता दें कि, एक राउंड लेकर उसके किनारों को गीला कर लें और बीच में थोड़ी सी बनाई हुई मिक्स वैज फिलिंग भरें. उन किनारों को एक साथ इक्ट्ठा कर लें और पोटली शेप बना लें. इसे आप अपनी मरजी की कोई भी शेप दे सकते है. इसके बाद वहीं बाकी सारे राउंड्स भी इसी तरीके से भरें. वहीं अब इसे दस मिनट स्टीम दें. इसके बाद आपके मिक्स वैज मोमोज तैयार है आप इस प्लेट में सोया सॉस या फिर चिली सॉस के साथ सर्व करें.
Leave a comment