
नई दिल्ली : आज हम आपको बनाना सिखांएगें मिक्स-वैज कटलेट. जिसके लिए जरूरी नही है कि उसे बाहर जाकर खाया जाए ये काफी आसान तरीके से घर पर भी बनाकर खा सकते है. ये कटचले बच्चों को खूब पसंद है.
जानें कैसे बनते है मिक्स-वैज कटलेट
सामग्री
बारीक कटी या कद्दुकस किया हुई गाजर, आलू, बीन्स, गोभी, मशरूम,
कद्दुकस किया हुआ पनीर
मटर
बारीक कटी हुई हरी मिर्च
छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
छोटा चम्मच गरम मसाला
छोटा चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
2 चम्मच मैदा
छोटा चम्मच तेल
विधि
सबसे पहले कढाई मे डालें और उसे गर्म करें. उसके बाद सभी कटी या कद्दूकस की हुई सब्जियों को कढाई में डालें और हल्का मुलायम होने तक उसे पका लें. वहीं उसके बाद ब्रेड को हल्का पानी मे भिगोकर निकाल लेऔर सभी सब्जियों मे पनीर, ब्रेड, आलू मिला कर मिश्रण तैयार कर लीजिए मिश्रण गीला हो तो 2 चम्मच मैदा या बेसन मिला ले. वहींकटलेट को किसी भी आकार मे बनाए. आप चाहें तो इसे कोई भी आकार दे सकते है जैसे की चकोर, गोल, दिल का आकार. वहींमैदे का घोल तैयार कर ले औऱ सभी तैयार कटलेट को मैदा के घोल मे डुबोकर निकाल लें. उसके बाद एककढाई मे तेल गर्म करें और उसमें एक-एक करके कटलेट को डालें और उसे सुनहरा होनें तक तलें. वहीं अब आपके मिक्स वैज कटलेट तैयार है आप इसे पौदिने की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ भी सर्व कर सकते है.
Leave a comment