
नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर मीका सिंह को अपने जीवनसाथी के रूप में आकांक्षा पुरी मिल गई है। बता दें कि शो में आकांक्षा की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, उन्होंने आते ही मीका सिंह का दिल जीत लिया और उनके करीब आ गईं। फाइनल राउंड में आकांक्षा पुरी ने प्रांतिका दास और नीत महल को हराकर शो का खिताब अपने नाम किया है। वहीं आकांक्षा पुरी की बात करें तो आकांक्षा और मीका सिंह लंबे वक्त तक दोस्त रह चुके हैं। खबरे ये भी सामने आई है कि मीका और आकांक्षा एक-दूसरे को डेट कर चुके है।
आपको बता दें कि आकांक्षा और मीका बीते 13-14 सालों से एक-दूसरे को जानते है। हालांकि मीका और आकांक्षा पुरी एक-दूसरे को डेट करने वाली खबरे भी सामने आई थी। इसके अलावा आकांक्षा टीवी एक्टर और बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। पारस से अलग होने के बाद उनका नाम मीका सिंह के साथ खूब सुर्खियों में था। पारस छाबड़ा और आकांक्षा एक साथ टीवी शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में नजर आए थे। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों साल 2017 में लिव इन में भी रहे थे। उन दिनों दोनों के बीच इतना प्यार था कि पारस ने अपने हाथ में आकांक्षा के नाम का टैटू बनवा लिया था। बिग बॉस में माहिरा से पारस की नजदीकियों के बाद आकांक्षा का उनसे ब्रेकअप हो गया।
आकांक्षा पुरी की खुद की बात करें तो वह एक अभिनेत्री हैं और वो टीवी शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में देवी पार्वती के किरदार में नजर आ चुकी हैं। आकांक्षा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमाया, एक्टिंग करियर की शुरुआत भी उन्होंने वहीं से की। इसके बाद आकांक्षा ने साल 2015 में कैलेंडर गर्ल्स से बॉलीवुड में एंट्री की, वो कई हिंदी फिल्मों में नजर आईं। उनका जन्म 26 जुलाई,1988 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था।
Leave a comment