मीका सिंह को मिली अपनी दुल्हन! बहन को बताया होने वाली पत्नी का नाम

मीका सिंह को मिली अपनी दुल्हन! बहन को बताया होने वाली पत्नी का नाम

नई दिल्ली:फेमस पंजाबी सिंगर मीका सिंह बीते कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। बता दें कि मीका सिंह अपने जीवनसाथी की तलाश कर रहे है। इस दौरान मीका दी वोटी नाम का एक स्वयंवर भी रखा गया है। जिसमें सिंगर अपनी दुल्हन की तलाश कर रहे है। इस स्वयंवर में कई खूबसूरत और टैलेंटेड लड़कियां मीका को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वहीं खबरें आ रही है कि मीका को अपने होने वाली पत्नी मिल गई है। यानी मीका को अपनी दुल्हन मिल गई है। यानी हम ये कह सकते है कि मीका सिंह अपनी शादी के लिए तैयार है।

दरअसल मीका के स्यवंयर के लेटेस्ट एपिसोड में फराह खान ने ग्रैंड एंट्री ली। बता दें कि फराह खान मीका सिंह को अपना भाई मानती हैं। ऐसे में फराह खान ने सभी लड़कियों से मिलकर उनका टेस्ट लिया और ये जानने की कोशिश की कि आखिर उनके भाई मीका के लिए कौन सी लड़की सबसे बेस्ट रहेगी। शो के एक प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि लड़कियों से मिलने के बाद फराह खान मीका सिंह को सभी लड़कियों की खूबियां और खामियां बताती हैं। फराह खान स्वयंवर में आई कंटेस्टेंट के बारे में बात करते हुए कही हैं कि वो छोटी बच्ची की तरह है। इसपर मीका कहते हैं- मुझे अभी तक प्रांतिका सबसे बेस्ट लगी है।

ये सुनकर फराह खान भी खुश हो जाती हैं। मीका सिंह ने ये तो खुलासा कर दिया है कि सभी लड़कियों में उनका दिल प्रांतिका ने जीता है। अब क्या मीका प्रांतिका संग अपने रिश्ते की ढोर को शादी का नाम देंगे या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फैंस ये जानकर खुश हैं कि मीका को प्रांतिका पसंद आ रही हैं। मीका सिंह फेसम पंजाबी सिंगरों में से एक है। उन्होंने "बस एक किंग" (सिंह इज किंग), "मौजा ही मौजा" (जब वी मेट), "इब्न-ए-बतूता" (इश्किया), और "धन्नो" ( हाउसफुल) कई सुपरहिट गाने गाए है। उन्होंने कई एकल एल्बम जारी किए हैं। वह विभिन्न रियलिटी शो में भी दिखाई दिए हैं। उनके गीत "सावन मैं लग गई आग" को अमेरिकी गायक पिंकी पारस ने रीमिक्स किया था।

Leave a comment