MEA Slam Khamenei: " भारत को लेकर उनकी समझ कम है..." विदेश मंत्रालय ने खामेनेई को दिया मुहतोड़ जवाब

MEA Slam Khamenei:

Indian Slams Iran Supreme Leader: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने भारत को भ्रामक बात कही थी। अब भारती विदेश मंत्रालय ने खामेनेई को मुहतोड़ जवाब दिया है। मंत्रालय ने खामेनेई की बयान की निंदा की। विदेश मंत्रालय ने खामनेई के बयान को गलत और अस्वीकार्य बताया। बयान को खारिज करते हुए कहा कि भारत को लेकर उनकी समझ कम है। 
 
आगे विगेश मंत्रालय ने कहा कि हम ईरान के सर्वेच्च नेता के बयान की आलोचना करते हैं। ये बिल्कुल गलत है। यह जानकारी स्वीकार्य नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि जो अल्पसंख्यकों पर टिप्पणी करते हैं। उन्हें पहले अपना रिकॉर्ड देख लेना चाहिए। अल्पसंख्यकों पर टिप्पणी करने वाले देश अपना रिकॉर्ड देख लें। 
 
क्या कहा था खामेनेई ने  ?         
 
दरअसल पैगबंर मोहम्मद की जयंती पर ईरान के सर्वेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने मुसलमान को एकजुट रहने का आग्रह किया था। उन्होंने भारत के मुस्लिम का भी उल्लेख किया था। खामेनेई ने कहा था कि म्यांमार, गाजा , भारत या किसी स्थान पर मुसलमान को होने वाली पीड़ा से बेखबर हैं। तो हम खुद को मुसलमान नहीं मान सकते। उन्होंने आगे कहा था कि इस्लाम के दुश्मनों ने इस्लामिक उम्मा के रूप में हमें हमेशा उदासीन बनाने की कोशिश की है।    
 
इजरायल ने भी किया पलटवार                       
 
भारत में इजरायल के नए राजदूत रेउवेन अजार ने भी खामेनेई पर पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि खामेनेई तुम अपने ही लोगों के हत्‍यारे हो और उनका दमन करने वाले हो। इजरायल, भारत और सभी लोकतंत्रों में मुसलमान स्‍वतंत्रता का आनंद लेते हैं। जिसे ईरान में नहीं दिया जाता है। मैं आशा करता हूं कि ईरान के लोग भी जल्‍द आजाद होंगे। इससे पहले ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा है कि भारत में मुसलमानों का उत्पीड़न हो रहा है।

Leave a comment