
Manu Bhaker And Neeraj Chopra Marriage: पेरिस ओपंलिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक अपने नाम किया था, जबकि शूटर मनु भाकर ने शूटिंग में 2 मेडल अपने नाम किए थे। दोनों खिलाड़ी भारत पहुंच चुके हैं। इसी बीच दोनों के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद उन दोनों की शादी और अफेयर की चर्चाओं ने बाजार को गर्म कर दिया है।
वायरल वीडियो में नीरज चोपड़ा और मुन भाकर एक दूसरे बातचीत करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म होने लगा। साथ ही फैंस ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। इसके साथ ही एक दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर नीरज के साथ बातचीत करती हुई नजर आई। साथ ही उन्होंने नीरज को अपना आशीर्वाद भी दिया। इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनकी शादी का दावा करने लगे। वहीं नीरज चोपड़ा की मां ने पहली ही कह दिया है कि वह अपनी पसंद की लड़की से शादी करेंगे।
मनु के पिता ने दी सफाई
मनु भाकर और नीरज चोपड़ा की शादी की खबरों मनु के पिता ने विराम लगा दिया है। न्यूज नेशन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, मनु के पिता ने कहा, "मनु भाकर अभी बहुत छोटी है। उसकी शादी की उम्र नहीं हुई है। अभी इस बारे में नहीं सोचा है।" इसके अलावा सुमेधा भाकर और नीरज चोपड़ा के बीच हुई बातचीत पर मनु भाकर के पिता ने कहा, "मनु की मां नीरज चोपड़ा को अपने बेटे की तरह मानती हैं।"
Leave a comment