
नई दिल्ली: फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की मंदाकिनी अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया था। इस फिल्म में मंदाकिनी ने बोल्ड सीन दिये थे जिसके चलते वो काफी चर्चा में भी रही थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो मंदाकिनी इस बार किसी फिल्म से नहीं बल्कि म्यूजिक वीडियो से कमबैक कर रही हैं। इस वीडियो में वो अपने बेटे रब्बील ठाकुर के साथ नजर आएंगी।
1985 में हिंदी फिल्म सिनेमा में मंदाकिनी ने कदम रखा था, जो आज भी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से लोगों के बीच में पहचान बनाए हुए है। कहने को ये बात 37 साल पुरानी हो चुकी है, लेकिन इस अभिनेत्री का चेहरा आज भी दर्शक भूला नहीं पाए हैं। उन्होंने कहने को अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बंगाली फिल्म 'अंतारेर भालोबाशा' से की थी, लेकिन उन्होंने फिल्म 'मेरा साथी' के साथ हिंदी सिनेमा में भी कदम रखा था। 1985 में उन्होंने दो फिल्में 'आर पार' और 'राम तेरी गंगा मैली' की।
आपको बता दें, मंदाकिनी ने 22 साल की उम्र में ‘राम तेरी गंगा मैली’ अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया था। इस फिल्म के डायरेक्टर राज कपूर थे। फिल्म में मंदाकिनी ने बोल्ड सीन दिया था जिसके चलते वो काफी चर्चा में भी रही थीं। फिर शादी के बाद मंदाकिनी फिल्मों से दूर हो गईं।जानकारी के मुताबिक मंदाकिनी अब तिबतन योगा क्लास चलाती हैं।
मंदाकिनी को फिल्मी दुनिया छोड़े 26 साल हो चुके हैं लेकिन अब वो वापसी करना चाहती हैं। पिछले साल ऐसी खबरें थीं कि वह कुछ वेबसीरीज मेकर्स के टच में हैं और अच्छी स्क्रिप्ट्स पर विचार कर रही हैं। मंदाकिनी अब 58 साल की चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Leave a comment