Search KhabarFast

Press ESC to close

Mamta Banarjee:ममता बनर्जी ने बंगाल पुलिस को दिल्ली क्यों बुलाया? किससे लगा डर, शुरू हुई तनातनी!

Mamta Banarjee:ममता बनर्जी ने बंगाल पुलिस को दिल्ली क्यों बुलाया? किससे लगा डर, शुरू हुई तनातनी!

West Bengal Police Reaches Delhi:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस वक्त दिल्ली दौरे पर हैं। अब दिल्ली में पश्चिम बंगाल के रहने वाले लोगों से मुलाकात कर रही है। बताया जा रहा है कि एसआईआर का मुद्दा वह दिल्ली में उठाएंगी। इस बीच बंगाल पुलिस को दिल्ली बुलाने पर हंगामा हो गया है।

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा के बावजूद ममता बनर्जी ने कोलकाता से स्पेशल फोर्स दिल्ली बुला ली हैं। डीएसपी रैंक के अधिकारी के साथ 22 सदस्यीय बंगाल पुलिस दिल्ली पहुंच गई है। इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि आखिरकार ममता बनर्जी को किस बात का डर सता रहा है।

ममता बनर्जी और चुनाव आयोग में तल्खी

दरअसल, एसआईआर के मुद्दे को लेकर ममता बनर्जी और चुनाव आयोग में ठन गई है। सोमवार यानी 2 फरवरी को ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ बैठक को बीच में छोड़कर निकल गई। ममता बनर्जी ने आयोग के अधिकारियों पर अहंकारी होने का आरोप लगाया। ऐसा माना जा रहा है कि मंगलवार को ममता बनर्जी और चुनाव आयोग के बीच गहमागहमी देखने को मिल सकती है।

ममता बनर्जी ने क्यों बुलाई फोर्स

बता दें कि ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी ने एसआईआर से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। एसआईआर से प्रभावित 12 सदस्यों के साथ वह चुनाव आयोग के साथ मुलाकात। हालांकि बैठक के दौरान कोई नतीजा नहीं निकला। ममता बनर्जा ने चुनाव आयोग पर भाजपा के दलाल होने का आरोप लगाया। जिसके बाद माहौल गरमा गया। इसी बीच ममता बनर्जी ने हालात को देखते हुए अपनी सुरक्षा को और बढ़ाना चाहीं। यही कारण है कि दिल्ली पुलिस के भरोसे रहने के बजाए उन्होंने बंगाल से अपने भरोसेमंद फोर्स को तैनात करने का फैसला किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast