‘हम दुनिया में शांति चाहते हैं...’ इजरायल-ईरान संघर्ष पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

‘हम दुनिया में शांति चाहते हैं...’ इजरायल-ईरान संघर्ष पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

कलबुर्गी: इजरायल-ईरान संघर्ष पर कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि"हम दुनिया में शांति चाहते हैं, ईरान ने हमेशा हमारी परेशानियों में हमारा साथ दिया है। भारत और ईरान हमेशा व्यापार करते हैं। अगर सिर्फ युद्ध होगा, तो महंगाई बढ़ेगी, शांति नहीं रहेगी, हमें दुनिया में शांति स्थापित करनी है, इसलिए चाहे वह इजरायल हो, अमेरिका हो, पाकिस्तान हो या ईरान हो, इन सभी देशों को शांति से रहना चाहिए और जो शांति से रहते हैं, हम उनकी मदद करते हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज जो स्थिति है, उसे रोका जाना चाहिए। हमारा सिद्धांत रहा है कि हमें मिलजुलकर रहना चाहिए और दुनिया में शांति स्थापित करनी चाहिए, जो भी समस्याएं हैं, उन्हें बातचीत से सुलझाना चाहिए। हम नहीं चाहते कि कोई भी देश किसी दूसरे संप्रभु, लोकतांत्रिक देश पर हमला करे, इससे दुनिया में शांति नहीं रहेगी। चाहे ईरान हो, अमेरिका हो या कोई भी देश हो, संप्रभु राज्य पर हमला करना अच्छा नहीं है। हम दुनिया में शांति चाहते हैं। भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है।"

Leave a comment