
Mahashivratri Shubh Yog: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च, शुक्रवार को रखा जाएगा। आपको बता दें कि इस दिन पांच शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन किए गए कुछ उपाय बेहद कारगर साबित होंगे। धन प्राप्ति के लिए आप महाशिवरात्रि के दिन ये उपाय भी कर सकते हैं।
हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 8 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। शिव भक्त इस दिन का बहुत बेसब्री से इंतजार करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन व्रत रखना और विधि-विधान से पूजा करना शुभ होता है।इस बार महाशिवरात्रि के खास मौके पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में इन शुभ योगों में किए गए उपाय अधिक कारगर साबित होते हैं। आइए हम आपको बताते हैं।
महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय
महाशिवरात्रि के दिन शिव योग, सिद्ध योग, गजकेसरी योग, धन योग और सर्वार्थ सिद्धि जैसे शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इन शुभ योगों के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति मजबूत हो जाती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर में जाकर विधि-विधान से पूजा करने और घी का दीपक जलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथा के अनुसार, अपने पूर्व जन्म में कुबेर देव ने रात के समय शिवलिंग के पास जाकर ज्योत जला दी थी, इसीलिए उन्हें देवताओं का कोषाध्यक्ष बनाया गया था। इस उपाय को करने से व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है। इस दिन बरगद के पेड़ के नीचे खड़े होकर खीर और गाय का घी दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव के साथ महालक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।
पापों से मुक्ति के लिए
आपको बता दें कि पापों से मुक्ति पाने के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास माना जाता है। गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को धन और अनाज का दान करना बहुत लाभकारी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान शिव की कृपा से व्यक्ति जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्त हो जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।खबरFast इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Leave a comment