MahaShivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें बस ये काम, घर में होगी नोटों की बारिश

MahaShivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें बस ये काम, घर में होगी नोटों की बारिश

MahaShivratri 2024: महाशिवरात्रि का दिन हर शिव भक्त के लिए बेहद खास होता है। साल भर लोग इसका बेसबरी से इंतजार करते है।आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन हर कोई भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना करता है। लोग शिवालयों में जाकर भगवान का अभिषेक करते है। वैसे तो ऐसा कहा जाता है कि भोलेनाथ सिर्फ एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते है, लेकिन शिवरात्रि के दिन नियमों से पूजा-पाठ करने का अपने अलग नियम होते है।

बता दें कि चाहे लड़की हो या लड़का हर कोई महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने लिए व्रत भी रखता है। यदि आप भी चाहती है कि भगवान शिव आपकी अराधना से खुश हो तो पूजा करते समय कपड़ों का खास ध्यान रखे। वहीं भगवान शिव की पूजा में कपड़ों का काफी महत्व होता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे मे अगर आप भी भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहती हैं तो पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहने। माना जाता है कि हरा रंग भगवान को काफी प्रिय है। अगर आपके पास इस रंग के कपड़े नहीं हैं तो लाल, सफेद, पीला या फिर ऑरेंज कलर के कपड़े भी आप पहन सकती हैं। अगर ये कपड़े सूती के होंगे तो ज्यादा बेहतर रहता है।

कपड़ों का चयन करते समय रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप महाशिवरात्रि की पूजा में शामिल होने जा रहीं हैं या फिर शिवालय जा रही हैं तो ज्यादा मेकअप लगा कर ना जाएं। जितने सादे भाव से आप पूजा में शामिल रहेंगी, भोलेनाथ आपसे उतना ही प्रसन्न रहेंगे।अगर आप पूजा में नए कपड़े नहीं पहन पा रही हैं तो कपड़ों को अच्छी तरह से धुल के पहनें। पूजा के समय साफ-सुथरे कपड़े ही पहनने चाहिए।

Leave a comment