Maharashtra: "मस्जिदों में आकर चुन - चुन कर मारेंगे...", भाजपा विधायक नीतेश राणे के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल

Maharashtra:

Maharashtra:महाराष्ट्र में इस वक्त सियासत हाई है। छत्रपति शिवाजी की मूर्ति गिरने के मामले में सत्तापक्ष और विपक्ष में टकराव जारी है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा विधायक के बयान ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र भाजपा के दिग्गज नेता और विधायक नीतेश राणे ने एक बयान देकर विपक्षी दलों को हमलावर होने का मौका दे दिया है। उनके बयान से सबसे ज्यादा गुस्सा तो ओवैसी की पार्टी यानी एआईएमआईएम में है।      
 
नीतेश राणे के बयान से सियासी पारा हाई                 
 
बता दें कि महाराष्ट्र के अहमदनगर से भाजपा विधायक नितेश राणे ने एक कार्यक्रम के दौरान मुसलमानों को खुलेआम धमकी दी। अहमदनगर में रामगिरी महाराज के समर्थन में मोर्चा निकाला गया था। इस मोर्च में बड़े पैमाने पर हिंदू समाज के लोग मौजूद थे। इस दौरान नीतेश राणे ने कहा कि अगर रामिगिरी महाराज के खिलाफ किसी ने कुछ कहा तो मस्जिदों में आकर चुन-चुन कर मारेंगे।   
 
रामगिरी महाराज चर्चा में क्यों   ?       
            
दरअसल रामगिरी महाराज ने मुस्लिम समाज के पैगंबर पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किए गए थे। उसके जवाब में अहमदनगर में सकल हिंदू समाज ने रामगिरी महाराज के समर्थन में मोर्चा निकाला था। मोर्चे का नेतृत्व भाजपा विधायक नीतेश राणे कर रहे थे।           
 
AIMIM ने किया पलटवार            
   
AIMIM नेता वारिश पठान ने नीतेश राणे के बयान पर पलटवार किया हैं। वारिश पठान ने एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले सांप्रदायिक हिंसा कराना चाहती है। नीतेश राणे का बयान भड़काऊ है उनपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।    

Leave a comment