Maharashtra Politics:" हिन्दुओं को तिरछी नजर से देखा तो...", भाजपा विधायक नितेश राणे का विवादित बयान

Maharashtra Politics:

Nitish Rane Hate Speech: बीजेपी विधायक नितेश राणे अक्सर अपने बयानों की वजह से खबरों में रहते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के अचलपुर तहसील में रविवार को हिंदू जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने ओवैसी बंधुओं पर भी हमला बोला।

नितेश राणे ने क्या कहा?         

नितेश राणे ने कहा भाषण के दौरान कि मस्जिद से फतवे निकाल रहे हैं। साथ में बैठकर धमकियां दे रहे हैं। कहां गए वह 15मिनट कहने वाले। बताओ उनको हम यहां खड़े हैं। इस जगह पर खड़े हैं, आओ यहां पर। 15मिनट तो बहुत ज्यादा मांग लिया है। 5मिनट दें। बचे-खुचे सभी को मैं खत्म कर दूंगा। उन्होंने कहा कि किसे धमकी दे रहे हो, किसे चुनौती दे रहे हो। नितेश राणे ने कहा कि भगवान मेरे भीतर डर नाम का बटन डालना ही भूल गया है। कुछ फर्क नहीं पड़ता है।

हिन्दू किसी को छेड़ता नहीः नितेश राणे       

राणे ने आगे कहा कि कुछ फर्क नहीं पड़ता है। आज हिंदू समाज का बड़ी संख्या में इकठ्ठा हुआ था और एक भी मुसलमान बालकनी में देखने के लिए भी नहीं आया। मैंने सुना है इन मुसलमान लोगों ने अपने बीवी और बच्चों को भी गांव भेज दिया है।  सिर्फ एक दिन हिंदुओं को अपनी दहशत दिखाने का कोई फायदा नहीं होने वाला है। साल के 365दिन, दिन के 24घंटे जो भी हिंदुओं को तिरछी नजर से देखेगा, वो फिर अपने अब्बा का चेहरा भी पहचान नहीं पाएगा। इतना चेहरा खराब कर दीजिए क्योंकि, हम पहले किसी पर हमला नहीं करते हैं। हम पहले किसी को छेड़ते नहीं है।      

सिर्फ सहन करने के लिए नहीं बैठे हैंः नितेश राणे           

राणे ने कहा कि सांगली और अहमदनगर की जनसभा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा था कि अगर कोई हिंदुओं की ओर तिरछी नजर से देखेगा तो 'चुन-चुन के मारेंगे' यह याद रखना। अगर शुरुआत आप करेंगे और हमारे भगवा ध्वज के खिलाफ खड़े होंगे। तो किसी भी मस्जिद पर हरा झंडा नहीं लग पाएगा। ऐसा माहौल हम महाराष्ट्र में बना देंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ सहन करने के लिए नहीं बैठे हैं कि आप जो चाहे करोगे और हम सहन करेंगे। 

Leave a comment