
Rescheduled Eid-e-milad Holiday: इस साल 16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद का पर्व मनाया जा रहा है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने इस दिन की छुट्टी को शिफ्ट करके 18 सितंबर को कर दिया है। मुस्लिम समुदाय ने 16 सितंबर के बजाए 18 सितंबर को ईद का जुलूस निकालने का फैसला किया है। वहीं, 17 सितंबर को गणेश पूजा का आखिरी दिन है।
रविवार को महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नसीम खान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से ईद-ए-मिलाद की छुट्टी पर बात की। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर के बजाए 18 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी कर दी जाए। सरकार ने कहा कि स्थानीय कलेक्टर अलग-अलग जिलों की स्थिति के अनुसार ईद की छुट्टी को रीशेड्यूल कर सकते हैं।
18 सितंबर को ईद का जुलूस निकलेगा
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फैसला किया है कि वे ईद-ए-मिलाद का जुलूस 18 सितंबर को निकालेंगे। इससे दोनों ही त्योहार सौहार्द के साथ मनाए जा सकते है।
दूसरी बार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद से आगे आकर सांप्रदायिक सौहार्द का ध्यान रखते हुए ईद- ए-मिलाद की छुट्टी को शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा है। मुस्लिम पैगंबर मोहम्मद की जयंती के रूप में ईद-ए-मिलाद मनाते हैं।
Leave a comment