
Maharashtra Assembly Election 2024: राहुल गांधी महाराष्ट्र के अमरावती में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही अमेरिकी राष्टपति जो बाइडेन को भी लपेट लिया। इस दौरान उन्होंने हाथों में संविधान की किताब ले रखी थी। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा संविधान की रक्षा कर रही थी, जब उसने विधायकों की खरीद-फरोख्त की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र की सरकार चुरा ली थी।
राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना
राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों की सरकार को करोड़ों रुपये देकर चुराया गया। आज महाराष्ट्र की जानता जानती है कि उस सरकार को क्यों चुराया गया। यह धारावी के कारण किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग, नरेंद्र मोदी, अमित शाह धारावी की जमीन, महाराष्ट्र के गरीबों की जमीन, एक लाख करोड़ रुपए की जमीन अपने दोस्त गौतम अडाणी को देना चाहते थे। इसीलिए महाराष्ट्र की सरकार आपके हाथों से छीन ली गई।
पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
Leave a comment