Maharashtra Cabinet: टीम फडणवीस में नितेश राणे भी बनेंगे मंत्री, जानें किसके हिस्से जाएगा गृह मंत्रालय?

Maharashtra Cabinet: टीम फडणवीस में नितेश राणे भी बनेंगे मंत्री, जानें किसके हिस्से जाएगा गृह मंत्रालय?

Maharashtra Cabinet Minister List: महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार का आज मंत्रिमंडल का गठन होने जा रहा है। कई बैठकों के बाद एकमत हुए महायुति के तीनों दलों ने मंत्रियों के नाम तय हो गया है। शिवसेना के 12विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें से 7नए चेहरे होंगे।

आज शाम 4बजे नागपुर के राजभवन में मंत्री पद की शपथ कार्यक्रम होगा। शपथ ग्रहण के बाद आज ही मंत्रालयों का बंटवारा किया जाएगा। विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन भी आना शुरू हो गए हैं। इनमें भाजपा के विधायक भी शामिल हैं।

पंकजा मुंडे बनेंगी कैबिनेट मंत्री              

महाराष्ट्र कैबिनेट में पंकजा मुंडे को भी जगह दी गई है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने कहा कि मुझे खुशी है कि मुझे एक बार फिर सीएम देवेंद्र फडणवीस की टीम में काम करने का अवसर मिल रहा है। मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और चंद्रशेखर बावनकुले का आभार जताना चाहती हूं। बता दें कि शिवसेना के 12विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें से सात नए चेहरे हैं। विधायक भरतशेत गोगावले ने कहा कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज शाम 4बजे होगा। गोगावले ने कहा कि वो मंत्री बनने वाले हैं। वहीं उनकी पार्टी के 7लोग नए हैं जो मंत्री पद की शपथ लेंगे और 5को फिर से शामिल किया जा रहा है।

BJP के गिरीश महाजन तीसरी बार बनेंगे मंत्री

इस बीच, भाजपा विधायक गिरीश महाजन ने बताया कि उन्हें राज्य भाजपा प्रमुख का फोन आया है। जिसमें उन्हें मंत्री के रूप में चुने जाने की बात कही गई है। इसके अलावा नितेश राणे का नाम भी मंत्री पद के लिए तय माना जा रहा है। वहीं, शिवसेना विधायक योगेश रामदास कदम ने कहा कि अगर उन्हें मंत्री के रूप में सेवा करने की अनुमति दी जाती है तो वे एकनाथ शिंदे के आभारी होंगे। रामदास कदम ने कहा कि मैं आपको ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगा लेकिन, शिवसेना में सबसे युवा विधायक के रूप में अगर मुझे मौका दिया जाता है, तो मैं महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र के लोगों की सेवा करूंगा।                                                      

Leave a comment