
मुंबई: इन दिनों शादी समारोह का सीजन चल रहा है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने की तैयारियों में लगे रहते है। अपनी शादी को दूसरों की शादियों के मुकाबले स्पेशल बनाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते है। जो कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अक्सर हम सोशल मीडिया के जरिए देखते रहते है कि इस शादी में ये अनोखा हुआ है। ऐसे में इन दिनों एक शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।
दरअसल महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक दुल्हन ने अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला जिसे देखकर हर कोई हैरान है। बता दें कि दुल्हन ने अपने मड़प तक जाने के लिए एक बुलडोजर का इस्तेमाल किया। दुल्हन मंडप में बुलडोजर पर खड़े होकर गई। वहीं दुल्हन की बेहतरीन एंट्री पर पटाखे बजने लगे। आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा।
औरंगाबाद के जालना शहर का निवासी डॉक्टर विठ्ठल राजकर ने अपनी बेटी की शादी पैतृक गांव जामवाड़ी में बड़े ही धूमधाम से की। इस विशेष अवसर पर कई मेहमान उपस्थित थे। पूरे क्षेत्र में दुल्हन की JCB पर खड़े होकर मंडप में आपने की एंट्री चर्चा का विषय बनी हुई है। बुलडोजर से ली एंट्री की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। साथ ही इन वीडियोज को काफी पसंद भी किया जा रहा है।
इसके अलावा हाल ही में बहराइच जिले में एक मुस्लिम शख्स बुलडोजर पर बैठकर अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही विकासखंड के झल्लार गांव में सिविल इंजीनियर दूल्हा बुलडोजर पर अपनी दुल्हनिया लेने गया था। इस मामले का वीडियो वायरल होने के पश्चात् पुलिस ने JCB ड्राइवर का पांच हजार रुपये का जुर्माना किया था।
Leave a comment