
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने 15 नवंबर शुक्रवार को ठाणे शहर और कल्याण में कई रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने राज्य में राजनीतिक अस्थिरता की भी आलोचना की। जिस पर उन्होंने कहा 'इसमें पूर्ण बदलाव की जरूरत है। उन्होंने लोगों से राजनीतिक और व्यक्तिगत मतभेदों में फंसने के बजाय महाराष्ट्र के कल्याण को प्राथमिकता देने को कहा।
राज ठाकरे ने जनता से कहा कि 'वास्तविक विकास के लिए ही वोट दें। इसी के साथ उन्होंने कहा कि MNSसत्ता में आने के 48 घंटे के अंदर मस्जिदों पर लाउडस्पीकर के मुद्दे का समाधान करेगी।' उनका कहना है कि 'धार्मिक प्रथाओं से दूसरों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसलिए धर्म को घरों तक ही सीमित रहना चाहिए। सार्वजनिक सड़कें प्रार्थना के लिए नहीं हैं।'
MNS का घोषणा पत्र
बता दें, राज ठाकरे ने अपनी पार्टी MNS का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है। उनके घोषणा पत्र में पीने का पानी, महिला सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, बिजली, कचरा व्यवस्था, इंटरनेट उपलब्धता, खेलने के लिए मैदान और राज्य के उद्योग को बढ़ावा देने का वादा किया गया हैं।
इसके अलावा राज ठाकरे ने कहा कि सत्ता में आने के बाद मराठी अस्मिता, मराठी साहित्य के साथ महाराष्ट्र से संबंधित सभी स्थानों को समृद्ध बनाने के लिए MNS कार्य करेगी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
बता दें, महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होने है। जिसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएगे। देखा जाए तो इस बार राज्य में सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि साल 2022 जून में महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार गिरी थी। जिसके बाद भाजपा समर्थित सरकार सत्ता में आई। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दो-फाड़ होने के बाद राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे।
Leave a comment