Search KhabarFast

Press ESC to close

मातम में बदली शादी की खुशियां, युवक ने लगाया मौत को गले, परिवार में मचा कोहराम

मातम में बदली शादी की खुशियां, युवक ने लगाया मौत को गले, परिवार में मचा कोहराम

Madhya Pradesh:  मध्य प्रदेश के बालाघाटसे एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां शादी वाले घर में मातम छा गया। दरअसल, यहां पर एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। जिस युवक का शव मिला है उसकी 3 जून को शादी होनी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर लिया है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें आत्महत्या का कारण लिखा हुआ है। कहा जा रहा है कि युवक ने सुसाइड से पहले ये नोट लिखा है।

ये पूरा मामला लिंगा गांव का बताया जा रहा है। मृतक का नाम अतुल चिचखेड़े है। उसकी उम्र 26 साल थी। दरअसल, अतुल का पटवारी भर्ती परीक्षा में चयन हुआ था। उसकी बालाघाट पटवारी प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग चल रही थी। इसी बीच छुट्टी लेकर वो गांव अपनी शादी के लिए आया था।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

 उसने सुसाइड नोट में लिखा है,‘ये कदम अपनी मर्जी से उठा रहा हूं। मैं बहुत डिप्रेशन में हूं। मुझे किसी की ओर से कोई दबाव नहीं दिया गया है, न ही किसी ने उकसाया है। बस मैं ये शादी नहीं करना चाहता था। शादी तोड़ने की बहुत कोशिश की, लेकिन नहीं टूटी। मेरे किसी दोस्त, रिश्तेदार या परिवार वालों को परेशान ना किया जाये, यह मेरा निजी फैसला है।’

मामले की जांच पड़ताल जारी

इस मामले को लेकर मृतक के चाचा सुनील ने बताया कि शाम से अतुल घर से लापता था। उसने देर रात में गांव के ही पास कॉलेज के पीछे फांसी लगा कर जान दे दी। आत्महत्या करने की वजह केवल शादी नहीं करना था। तो पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पहली नजर में मामला सुसाइड का ही लग रहा है। मौके से मिले सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की भी जांच कराई जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

बॉयफ्रेंड से शादी की बात बनी मौत की वजह, प्रेमी ने प्रेमिका को ओवरब्रिज से दिया धक्का

ओडिशा के गंजाम जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast