PM Modi News: 21वीं सदी का भारत नई सोच, नई तकनीक की बात करता है- पीएम मोदी

PM Modi News: 21वीं सदी का भारत नई सोच, नई तकनीक की बात करता है- पीएम मोदी

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र ने पहुरानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर मुध्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य उपस्थित हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। इससे मध्य प्रदेश से दिल्ली का सफर और आसान हो जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे के इतिहास में कभी बहुत कम ही ऐसा हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर किसी प्रधानमंत्री का इतने कम समय अंतराल में दोबारा आना हुआ होगा। आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं, नई सुविधाएं बन रही हैं। इस ट्रेन में यात्री के रूप में जो बच्चे जा रहे थे उन्होंने इस ट्रेन में सफर करने की अपनी उत्सुकता ज़ाहिर की।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत नई सोच, नई तकनीक की बात करता है। पहले की सरकारें तुष्टीकरण में ही व्यस्त रही। वे वोट बैंक के तुष्टीकरण में जुटे हुए थे और हम देश वासियों के संतुष्टीकरण में समर्पित है उन्होंने कहा कि इंदौर में मंदिर में रामनवमी के दिन जो हादसा हुआ मैं इसका दुख व्यक्त करता हूं, इस समय जो लोग हमें छोड़ गए उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं। उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। जो श्रद्धालु जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी हैं मैं उनके स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Leave a comment