Controversy: 'काली' के पोस्टर पर ट्विटर हुआ सख्त, खुद किया पोस्ट को डिलीट

Controversy: 'काली' के पोस्टर पर ट्विटर हुआ सख्त, खुद किया पोस्ट को डिलीट

नई दिल्ली: डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकरपूरे देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने काली फिल्म की प्रोड्यूसर लीना मणिमेकलई के उस पोस्ट पर रोक लगा दी है, जिसमें उन्होंने काली का पोस्टर शेयर किया था।

दरअसल डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था जिसमें मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था। इसके साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फिल्म पर फुटने लगा। जिसके बाद कई राज्य दिल्ली, यूपी और मुंबई में इस फिल्म के पोस्टर को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं अब ट्विटर ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की है। लीना पर कार्रवाई की उठ रही मांग हिंदू संगठन लगातार इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। हिंदुओं ने लीना पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। विवाद के बीच कई राज्यों में एफआईआर दर्ज हो गई है। बता दें कि डाक्यूमेंट्री 'काली' के पोस्टर को कनाडा में आयोजित किए गए एक प्रोजेक्ट 'अंडर द टेंट' के तहत प्रदर्शित किया गया है।

यह प्रोजेक्ट टोरंटो के आगा खान म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया था। इस पर कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने इस मामले पर आपत्ति जताते हुए कंटेंट को हटाने की मांग की थी। हालांकि, बाद में कनाडा के जिस म्यूजियम में इसे दिखाया गया था, उसने हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने पर खेद प्रकट किया था और माफी मांगी थी।

Leave a comment