Rajkummar Rao Movie Ludo First Look: लूडो से राजकुमार राव का स्वैग वाला फर्स्ट लुक रिवील, ग्लैमरस अवतार में गोदी में बच्चा लिए नजर आईं फातिमा सना शेख

Rajkummar Rao Movie Ludo First Look:  लूडो से राजकुमार राव का स्वैग वाला फर्स्ट लुक रिवील, ग्लैमरस अवतार में गोदी में बच्चा लिए नजर आईं फातिमा सना शेख

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और फातिमा सना शेख की फिल्म 'लूडो' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है. फिल्म लूडो का यह फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर खुद राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. फिल्म से सामने आए इस लुक फोटो में राजकुमार राव बेहद अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. अनुराग बासु ने निर्देशन में बन रही फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म लूडो का फर्स्ट लुक पोस्टर काफी शानदार और सस्पेंस से भरपूर है.

फिल्म के मोशन पोस्टर में राजकुमार राव के साथ फातिमा सना शेख भी नजर आ रही हैं. जहां राजकुमार राव स्वैग में चलते हुए नजर आ रहे हैं वहीं फातिमा सना शेख की गोद में एक छोटा सा बच्चा है. पोस्ट में राजकुमार राव और फातिमा के पीछे तीन लोग और चलते हुए नजर आ रहे हैं.
 
इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा है कि, 'चार खिलाड़ियों को अपने भाग्य को अपने हाथ में लेकर खेल खेलते हुए देखिए...जहां कुछ भी संयोगवश नहीं है बल्कि सब पहले से ही प्लान किया हुआ है.' 
 
'लूडो' से सामने आए इस लुक पोस्टर में फातिमा सना शेख लाल रंग की ड्रसे में नजर आ रही हैं, साथ ही उनकी गोद में एक बच्चा भी है। पोस्टर में राजकुमर राव थोड़े लंबे बालों में दिख रहे हैं. उनका लुक थोड़ा टपोरी आदमी जैसा दिख रहा है, जो कि स्वैग में एक बैग को क्रॉस कर के टांगे हुए चला जा रहा है.
 
फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो लूडो में राजकुमार राव  और फातिमा सना शेख के अलावा बॉलीवुड अभिनेता एक्टर अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी भी नजर आएंगी. मेकर्स इन सभी स्टार कास्ट का फर्स्ट लुक भी जल्द ही जारी कर सकते हैं.
 
 
 

Leave a comment