
Lucknow Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक विचलित करने वाली खबर सामने आई है। बुधवार को एक व्यक्ति ने अपने ही ससुराल के दो लोगों की हत्या कर दी। मामला आलमबाग का है। जगदीप नाम के आरोपी का अपनी पत्नी पूनम से विवाद शुरु हुआ, जिसके बाद उसने अपने ही सास-सूसर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। अपने पति से विवाद होने के कारण पिछले छह महिने से पूनम अपने मायके आकर रह रही थी। हालांकि, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी जगदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार शाम जगदीप अपने ससुराल पहुंचा, जिसके बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जगदीप ने अपने ससुराल के लोगों, आनंद राम और आशा देवी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, 'अनंत राम और उनकी पत्नी आशा देवी अपनी बेटी पूनम के साथ गढ़ी कनौरा में रहते थे। वह रेलवे के आरपीएसएफ से रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल थे। वहीं पूनम शिक्षिका हैं। करीब 10 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी पूनम का विवाह जगदीप के साथ कर दी जो कि निशांतगंज का रहने वाला था। जगदीप को शराब की लत थी। वह आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इस कारण अपने पति से परेशान होकर पूनम अपने तीन साल के बेटे के साथ अपने माता-पिता के यहां चली आई। इसके बाद वह वहीं पर अपने माता पिता के साथ रह रही थी। इसी बीच बुधवार की रात करीब साढ़े 9 बजे के लगभग जगदीप ससुराल पहुंचा। जब वह ससुराल पहुंचा तो वह नशे में धुत था और उसके बैग में चाकू भी था। उसने अपनी पत्नी से निशांतगंज चलने को कहा। इस बात को लेकर फिर दोनों में विवाद शुरू हो गया।'
बीच-बचाव करने में गई जान
पुलिस के अनुसार, जब पति-पत्नी में विवाद काफी बढ़ गया तो अनंत राम और आशा देवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। पहले आरोपी जगदीप ने अपनी पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उसने अपने सास-ससूर को धक्का देकर अपने से दूर किया। फिर आरोपी ने अपने बैग से चाकू निकाला और अपने ही सास-सूसर पर तबातोड़ हमला कर दिया। चीख सुनकर अलग-बगल के लोग इकट्ठा हो गए। मोहल्ला के लोगों ने ही जगदीप को पकड़ा। फिर पुलिस को बुलाया गया। हालांकि, मोहल्ला वालों ने ही दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Leave a comment