
Aarohi Surya Success Story: लखनऊ की आरोही सूर्या, जिन्होंने मुश्किल हालात, असफलताओं और आरामदायक जिंदगी को पीछे छोड़कर अपना रास्ता खुद बनाया। इंजीनियरिंग के दौरान जहां वे फेल होने के करीब पहुंच गई थीं, वहीं बाद में दुबई में 1.1 करोड़ रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी को छोड़कर भारत आ गईं। आरोही ने जयपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर दुबई से एमबीए किया। इसके बाद वे HTC जैसी बड़ी कंपनी में काम करने लगीं और धीरे-धीरे मिडिल ईस्ट और अफ्रीका रीजन की हेड ऑफ मार्केटिंग बन गईं। शानदार सैलरी और लग्जरी लाइफ के बावजूद उनके मन में कुछ अलग करने की चाह थी।
2020 में शुरू किया स्टार्टअप
साल 2020 में उन्होंने दुबई में अपना पहला स्टार्टअप यल्ला शुरू किया, जिसे उन्होंने बेच दिया। इसके बाद साल 2022 में वे भारत लौट आईं। भारत आकर उन्हें एहसास हुआ कि यहां वेगन और डेयरी-फ्री प्रोडक्ट्स की काफी कमी है। इसी दौरान उनकी मां को डायबिटीज हो गई और डॉक्टर ने उन्हें दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स से दूरी बनाने की सलाह दी।
डांसिंग काउ की शुरुआत
यहीं से आरोही को नया रास्ता नजर आया। इसके बाद उन्होंने महसूस किया कि भारत में बहुत से लोग दूध ठीक से नहीं पचा पाते, जिसे लैक्टोज इनटोलरेंस कहा जाता है। इसी समस्या का हल निकालने के लिए उन्होंने ओट मिल्क बनाने का फैसला किया। अपने पति अनमोल गोयल के साथ मिलकर उन्होंने अपनी बचत के 65 लाख रुपये लगाकर ‘डांसिंग काउ’ स्टार्टअप की शुरुआत की।
चुनौंतियों से भरा रहा उनका सफर
सही स्वाद और क्वालिटी वाला ओट मिल्क बनाने में उन्हें लगभग 10 महीने लगे। भारत में प्लांट-बेस्ड मिल्क के लिए फैक्ट्री ढूंढना भी बड़ी चुनौती थी। आखिरकार पुणे में एक यूनिट के साथ काम शुरू हुआ। मार्च 2023 में डांसिंग काउ ने आधिकारिक तौर पर अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। आज डांसिंग काउ का ओट मिल्क ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, रिटेल स्टोर्स और देश के 500 से ज्यादा कैफे में इस्तेमाल हो रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का रेवेन्यू 2.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। अगले साल के लिए 4.8 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है। आरोही अब खुद सोशल मीडिया पर अपने ब्रांड की कहानी शेयर करती हैं। उनका सपना है कि डांसिंग काउ भारत का सबसे बड़ा डेयरी रिप्लेसमेंट ब्रांड बने और भविष्य में कंपनी का आई
Leave a comment