LPG Price Cut: साल के पहले दिन जनता को बड़ी राहत, गैस सिलेंडर के दामों में हुई कटौती

LPG Price Cut: साल के पहले दिन जनता को बड़ी राहत, गैस सिलेंडर के दामों में हुई कटौती

LPG Price Cut: नए साल के पहले दिनपहले दिन जनता को थोड़ी राहत मिली है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी देखने को मिली है। पिछले 6 महीने बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 14.5 रुपए की मामूली गिरावट देखने को मिली है और 1,804 रुपए हो गए हैं।

विभिन्न महानगरों में, कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद यह 1,911 रुपए हो गई है। मुंबई में 15 रुपए की कमी के साथ दाम 1,756 रुपए हो गए हैं, और चेन्नई में 14.5 रुपए की कमी के साथ कीमतें 1,966 रुपए हो गई हैं। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो पिछली बार मार्च 2024 में 100 रुपए कम किए गए थे।

Leave a comment