Search KhabarFast

Press ESC to close

कीमत कम और माइलेज भी भरपूर! ये रही डुअल सिलेंडर वाली किफायती कारें; मार्केट में बढ़ी डिमांड

कीमत कम और माइलेज भी भरपूर! ये रही डुअल सिलेंडर वाली किफायती कारें; मार्केट में बढ़ी डिमांड

CNG Cars With Affordable Mileage:देशभर में CNG कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। अब सिर्फ बेहतर माइलेज नहीं बल्कि डुअल सीएनजी सिलेंडर टेक्नोलॉजी भी खरीदारों को आकर्षित कर रही है। इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बूट स्पेस लगभग पूरी तरह इस्तेमाल किया जाता है, जबकि ईंधन की बचत अच्छी-खासी होती है। आइए जानते हैं टॉप 5 एसयूवी के बारे में

Tata Tiago CNG

टाटा दियागो सीएनजी की शुरुआत कीमत 5.79 लाख रुपए है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन उपलब्ध है, जो सीएनजी मोड में भी अच्छा परफॉमेंस देता है। कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एलईडी हेलडैंप, 10.25 इंच टचस्क्रीन और कई सेफ्टी फीचर्स जैसे ABS,ECS और TPMS से लैश है।

टाटा पंच सीएनजी

6.79 लाख रुपए से शुरू होवे वाली टाटा पंच सीएनजी डुअल सिलेंडर सेटअप के साथ उपलब्ध है। यह लगभग 26.99 का माइलेज देती है। जिसमें 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेगमेंट का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।

Hyundai Aura CNG

हुंडई ऑरा सीएनजी का शुरुआती दाम 7.81 लाख रुपए है। जिसमें 1.2 लीटर बाय-फ्यूल इंजन दिया गया है। कार में छह एयरबैग तक का विकल्पस इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, TPMS और कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। माइलेज के मामले में यह कार अच्छी मानी जाती है।                   

Also read: West Bengal News: अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, नगर निगम ने बताया था अवैध निर्माण

Hyundia एक्सटर सीएनजी

हुंडई एक्सटर CNG की कीमत 6.99 लाख रुपए से शुरू होती है। यह करीब 27.1 प्रति लीटर तक का माइलेज देने का दावा करती है। इसमें सनरूफ, रियर कैमरा, 8-इंच टचस्क्रीन, ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डैशकैम और OTA अपडेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Tata Tigor CNG

टाटा टिगोर सीएनजी की शुरुआती कीमत 7.21 लाख रुपए है। इसमें 1.2-लीटर इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प दिया गया है। LED हेडलैंप, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, रिवर्स कैमरा और स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम इसे एक प्रीमियम CNG सेडान बनाते हैं। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

'दीया जलाने का पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए...', छात्राओं की पढ़ाई और PG खर्च पर राहुल गांधी ने PM मोदी से जवाब मांगा

Rahul Gandhi on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) जरूरी होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast