Joe Biden के भारत को 'Xenophobic' बोलने वाले बयान पर जयशंकर की प्रतिक्रिया, दिया ये जवाब

Joe Biden के भारत को 'Xenophobic' बोलने वाले बयान पर जयशंकर की प्रतिक्रिया, दिया ये जवाब

S Jaishankar: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने भारत और जापान को ‘Xenophobic’ देश कहा था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि भारत का समाज हमेशा अन्य समाजों के लोगों के लिए "खुला" रहा है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) "मुसीबत में फंसे लोगों के लिए" दरवाजे खोलता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की तुलना रूस और चीन जैसे देशों से की और इसे 'ज़ेनोफोबिक' देश बताया। Xenophobicका अर्थ है ऐसे देश जो अप्रवासियों को अपने देश में बिल्कुल नहीं चाहते या उनके ख़िलाफ़ भय का माहौल बना हुआ है।

CAAपर जो बिडेन ने क्या कहा?

दरअसल, बुधवार शाम को एक कार्यक्रम में एशियाई-अमेरिकी लोगों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि हम आप्रवासियों का स्वागत करते हैं। सोचिए कि क्यों चीन आर्थिक रूप से इतनी बुरी तरह फंसा हुआ है? जापान को परेशानी क्यों हो रही है? रूस को क्यों परेशानी हो रही है? भारत को क्यों परेशानी हो रही है? क्योंकि वे Xenophobicहैं। वे आप्रवासी नहीं चाहते हैं।"

जयशंकर ने CAAका विरोध करने वालों पर जताई नाराजगी

इंटरव्यू में जयशंकर ने भारत के नए नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र करते हुए बताया कि भारत कैसे लोगों का स्वागत कर रहा है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि भारत में CAAकानून है जो मुसीबत में फंसे लोगों को भारतीय नागरिकता देने का काम करता है। एस जयशंकर ने कहा कि 'हमें उन लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए जिन्हें आने की जरूरत है और जिनके पास आने का अधिकार है।'

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने CAAका विरोध करने वालों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग हैं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि CAAके कारण 10 लाख मुसलमान भारत में अपनी नागरिकता खो देंगे।

पश्चिमी मीडिया का एक हिस्सा भारत को निशाना बनाता है -जयशंकर

एस जयशंकर ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि इन दावों के बावजूद भारत में किसी की भी नागरिकता नहीं गई है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी मीडिया का एक हिस्सा ग्लोबल नैरेटिव को अपने हिसाब से चलाना चाहता है और इसी क्रम में वह भारत को निशाना बनाता है। उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं जो मानते हैं कि उन्हें नैरेटिव पर नियंत्रण रखना चाहिए।

Leave a comment