America Fire Tragedy: दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति अमेरिका इन दिनों आग के कहर से कराह रहा है। अमेरिका के लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग लगातार कई शहरों को अपने जद में ले रही है। इस आग के कारण करीब 2 लाख से अधिक लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हो गए हैं। फायर बिग्रेड की तमाम कोशिशों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस भीषण स्थिति की शुरुवात पैसिफिक पैलिसेड्स के जंगलों में आग लगने से हुई, जो जल्दी ही 6 जंगलों तक फैल गई। अब खबर आ रही है कि इस आग ने दो और जंगलों को अपने जद में ले लिया है। माना जा रहा है कि अगर इस आग को फैलने से नहीं रोका गया तो जल्द ही इसी लपट हॉलिवुड तक पहुंच जाएगी।
गौरतलब है कि इस आग को कैलिफोर्निया की दूसरी सबसे विनाशकारी आग बताया जा रहा है। यह आग करीब 2900 एकड़ में फैली हुई है। भले इस भायवह परिस्थिति की शुरुवात पैसिफिक पैलिसेड्स से हुई लेकिन धीरे-धीरे इसने हजारों घरों को अपनी लपट से राख कर दिया। साथ ही लाखों लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया। जानकारी के अनुसार, इसमें अबतक 7 लोगों की भी मौत हो गई है। एक आंकलन के अनुसार, इस आग के कारण अबतक करीब 50 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। वहीं, अपने आप को महाशक्ति कहने वाला अमेरिका भी इस आग के सामने नतमस्तक होते दिख रहा है। फायर बिग्रेड ने अभी तक पैसिफिक के मात्र छह प्रतिशत हिस्से में लगी आग पर काबू किया है। बताया जा रहा है कि पानी के भारी कमी के कराण आग बूझा पाने में प्रशासन असमर्थ नजर आ रही है।
क्यों नहीं आग नहीं बुझ रहा?
तमाम उपकरणों के बावजूद भी प्रकृतिक तबाही अमेरिका रोक पाने में असमर्थ नजर आ रहा है। एक-एक करके कई शहर इस आग के चपेट में आ रहे हैं। लेकिन फायर बिग्रेड कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पा रहा है। रिकॉर्ड संख्या में फायर फाइटर्स और रेस्कयू टीमें बिना रुके काम कर रहे हैं। इसके साथ ही आग बुझाने के लिए विमानों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन फिर भी अमेरिका आग को बुझाने में अभीतक असफल रहा है। दरअसल, उस इलाके में तूफानी हवा चल रही है। जिसके कारण आग बुझने के बजाए तेजी से फैल रही है। हवाओं के दिशा बदलने के कारण आग अलग-अलग जगहों पर फैल रही है। इसके साथ ही आग बुझाने के लिए र्प्याप्त पानी का व्यवस्था नहीं है।
Leave a comment