
नई दिल्ली. ज्यादातर महिलाएं लड़कियां मेकअप करने की बहुत ही शौकीन होती हैं. उन्हें मेंकअप करना बहुत ही अच्छा लगता हैं. लेकिन गर्मी के चलते मौसम में मेकअप को फ्रेश रखना अपने आप में ही एक बड़ा ही चैलेंज है. गर्मियों के मौसम में कई बार पसीने, धूप और धूल के चलते मेकअप खराब होने लगता है, कई बार चेहरे पर दाग-धब्बों को छिपाने के लिए भी हम मेकअप करते हैं. कि जिससे की हमारे चेहरे के दांग धब्बे ना दिखें लेकिन वह मेकअप भी चेहरे पर सुबह से शाम नहीं टिक पाता. मेकअप कभी-कभी आपके लुक को निखारने के बजाय खराब कर देता है. गर्मियों के मौसम में मेकअप करना हर महिला लड़कियों की समस्या होती है. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसे में जरूरत होती है एक परफेक्ट और लॉन्गलास्टिंग मेकअप की. जो आपको खूबसूरत बनाने के साथ ही आपके स्किन को भी नुकसान न पहुंचाए. तो आज हम आपकों कुछ ऐसे टिप्स बतातें हैं. जिससे आप गर्मी में अपने मेकअप को को फ्रेश रख सकेंगी.
ऑयल फ्री मॉश्चराइजर
मौसम गर्मी का हो या सर्दी का, स्किन को कोमल बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर बहुत जरूरी होता है. गर्मियों में मेकअप के पहले चेहरे पर नमी बनाए रखने के लिए मॉश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें. लेकिन मॉश्चराइजर इस्तेमाल करने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखें की मॉश्चराइजर ऑयल फ्री ही इस्तेमाल करें. क्योंकि गर्मी में मौसम में त्वचा में त्वचा सामान्य से अधिक ऑयली होती है. ऑयल फ्री मॉश्चराइजर के साथ ही ऑयल फ्री फाउंडेशन ही लगाएं. जिससे कि चेहरे पर मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है और चेहरे को रूखा होने से बचाता है.
सनस्क्रीन
तेज चिलचिलाती धूप में स्किन डैमेज होने से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें लेकिन सनस्क्रीन का इस्तेमाल मेकअप करने से पहले ही इस्तेमाल करें जिससे कि मेकअप चेहरे पर टिका रहता हैं और धूप का भी चेहरे पर असर नहीं होता स्कीन धूप में जलने से भी बचती हैं.
प्राइमर
प्राइमर का इस्तेमाल मॉइस्चराइजर के बाद चेहरे पर जरूर लगाएं. प्राइमर लगाने से मेकअप लंबे समय तक टिका रहें और इससे मेकअप काफी लबें समय तक फ्रेश रहता है. इससे चेहरे पर दांग धब्बे कम नजर आते हैं.
हल्का मेकअप करें
गर्मियों के मौसम में दिन के समय कोशिश करें की लाइट और शाइनी मेकअप करें. क्योकि दिन में धूप की वजह से चेहरे पर गर्मी का असर बहुत दिखता हैं. इस मौसम में अपनी स्किन से टच मैच करता हुआ मेकअप ही करें ताकि मेकअप खराब होने पर भी चेहरा खराब न दिखे. इससे बचने के लिए कम से कम मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें.
मेकअप सेटिंग स्प्रे
अच्छे से परफेक्ट मेकअप पूरा होने के बाद मेकअप सेटिंग स्प्रे जरूर इस्तेमाल जरूर करें. इससे मेकअप का टचप रहता हैं. ये आपके मेकअप को सेट करता है, क्लीन लुक देता है, मेकअप को लंबे समय तक टिके रहने में मदद करता है और मेकअप को खराब होने से बचाता है.मेकअप सेटिंग स्प्रे को इस्तेमाल करने के बाद आपको किसी भी तरह की टेंशन लेने की जरूरत नहींहोगी क्योंकि ये मेकअप को सेट करने के साथ-साथ मेकअप को लॉन्गलास्टिंग भी व गलो चेहरा भी बनाता है.
Leave a comment