
नई दिल्ली : हर व्यक्ति अपने आप में सुंदर दिखना चाहता है. हर व्यक्ति की खुशी उसकी सुंदरता दिखने में होती है. लेकिन व्यक्ति की सुंदरता उसके बालों पर भी डिपेंट करती है. इसलिए एक हर व्यक्ति के लिए अच्छे बालों का होना भी बहुत जरूरी हैं. आज के दौर में हर को अपने गिरते बालों को लेकर चिंता लगी रहती हैं.ज्यादातर व्यक्ति अपने गिरते बालों को लेकर परेशान रहता ही हैं. और गिरते बालों के साथ-साथ व्यक्ति अपने सफेद व कमजोर बालों को लेकर भी परेशान रहता ही हैं. टूटते और झड़ते बालों को लेकर लोगों में इतना डर बैठ गया है कि वो महंगे से महंगे प्रोडक्टऔर कैमिकल युक्त हेयर ट्रीटमेंट लेने पर मजबूर हो गए हैं.और अपने जीवन में घरेलू उपायों को तो भूलते ही जा रहे हैं. अगर आप चाहते है कि आपके बाल घने, लंबे और मुलायम रहें तो उसके लिए आपको घरेलू उपायों पर गौर करना चाहिए. जिससे कि आपके बालों को पोषण भी मिले और कैमिकलो जैसे प्रोडक्ट से भी दूर रहें.
घने, लंबे और मुलायम बालों को बनाने के आसान और घरेलू उपाय व टिप्स-
1बालों में नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाएं.
2 बालों को बढ़ाने के लिए आंवला पाउडर का प्रयोग करें.
3अंडे में दो चम्मच ऑयल मिलाकर बालों में मालिश करें.
4सेब का रस बालों के लिए बहुत ही अच्छा रहता हैं यह बालों को मजबूत व लबां करता हैं.
5प्याज को अच्छे से पीसकर उसका दो चम्मच रस निकाल लें। इस रस से बालों की हल्के हाथों से मालिश करें.
6एलोवेरा का सेवन करने से भी बालों को पोषण मिलता है औऱ इससे बाल घने और मुलायम होते हैं.
7मेथी के दानों को रातभर के लिए भिगो दे और फिर अच्छा पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं। एक या दो घन्टे बाद फिर सिर धो लें.
8बालों में आधा घंटा के लिए आलू का रस लगाएं और फिर धो ले. आलू में विटामिन ए बी और सी का भंडार होता है.
9मेहंदी में अंडा और चाय की पत्ती का पानी मिलाकर रात भर काली कढ़ाई में रखे और सिर पर लगाएं। इससे बाल काफी बेहद सुंदर होते है.
10तिल का तेल बालों के लिए बहुत अच्छा होता है, इसके तेल की मालिश अच्छे से बालों की जड़ों में करें, बाल घने हो जाएंगे.
11 बाल बढ़ाने का स्वास्थ्य आहार ले. आंवले का मुरब्बा खाएं। चाहें तो कच्चा आंवला भी रोज खा सकते हैं. वह हमारे शरीर के लिए भी अच्छा होता हैं घर में बने आंवले के तेल की भी बालों में मालिश करें.
12 सरसों के तेल को गर्म करके इसमें नारियल का तेल, तिल का तेल और अरंडी का तेल मिलाएं और इस सुपर तेल से सिर की मालिश करें. यह बालों के लिए बेहद फायदेंमद रहता है.
Leave a comment