Lok Sabha Election 2024: INDIA ब्लॉक की रैली में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां

Lok Sabha Election 2024: INDIA ब्लॉक की रैली में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां

Lok Sabha Election 2024: रविवार कोरांची में INDIA ब्लॉक की रैली मेंहंगामा हुआ। दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर हाथापाई की। इस दौरान, एक-दूसरे के ऊपर  कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां फेंकी और लाठियों से हमला किया। बता दें, कुछ कार्यकर्ता इस घटना में घायल हो गए है।

जानें क्यों हुआ हंगामा?

राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता 'उलगुलान रैली' में चतरा सीट को लेकर आपस में भिड़ गए। चतरा सीट से आरजेडी केएन त्रिपाठी का विरोध कर रही थी। केएन त्रिपाठी को कांग्रेस से को चतर सीट के लिए नॉमिनेट किया गया है।

रैली में कई बड़े नेता हुए शामिल

आज रांची में INDIA ब्लॉक की रैली का आयोजन किया गया है, इस गठबंधन में कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। रांची के प्रभात तारा ग्राउंड में होने वाली इस महारैली को 'उलगुलान न्याय रैली' का नाम दिया गया है। करीब 14 दलों के नेता इस रैली में शामिल हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह समेत तमाम विपक्षी नेता इस महारैली में पहुंचे हैं।कांग्रेस नेता राहुल गांधी तबीयत बिगड़ने के वजह से महारैली में शामिल नहीं हो पाएं।

BJP ने लगाया आरोप

महागठबंधन की इस रैली के खिलाफBJP निर्वाचन आयोग का पत्र लिखा है। BJP ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये रैली आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। क्योंकि इस रैली में INDIA ब्लॉक खुले आम बैनर पोस्टर और होर्डिंग लगाए हैं।

Leave a comment