Haryana News: भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस के राज में किसी के गहने नहीं हुए चोरी

Haryana News: भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस के राज में किसी के गहने नहीं हुए चोरी

चंडीगढ़: हरियाणा के रोहतक में मंगलसूत्र वाले बयान को लेकर भुपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिना आधार की बात करती हैं। कांग्रेस के राज में किसी के गहने नहीं चोरी हुए। हुड्डा ने कहा कि अपने घोषणा पत्र की बजाए कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर बात कर रही है भाजपा के सवाल पर बोले उनको चाहिए अपनी उपलब्धि गिनवाए,इनकी कोई खुद की अचीवमेंट नहीं है।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा द्वारा बिना खर्ची पर्ची के नौकरी देने वाले सवाल पर बोले सारी नकली नौकरी दी है,कौशल निगम में जो लगे हैं ना उनकी पेंशन है,ना पक्की नौकरी है, हमने तो ठेका खत्म किया था। ये ठेकेदार बने बैठे हैं। कांग्रेस को 36बिरादरी का जन समर्थन मिल रहा है।हर वर्ग मौजूदा सरकार से विमुख हैं, कांग्रेस की ओर देख रहा है।


भाजपा के पास गिनवाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है- हुड्डा

पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि भाजपा के पास गिनवाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए वह अपने घोषणा पत्र पर बात नहीं करते और कांग्रेस की घोषणा पत्र पर बात कर रहे हैं उनकी अपनी कोई अचीवमेंट नहीं है। भाजपा द्वारा बिना खर्ची पर्ची लाखों नौकरियां देने वाली सवाल पर कहा कि इन्होंने नकली नौकरियां दी है, कौशल निगम में जिनको भर्ती किया है ना उनकी पेंशन है, ना पक्की भर्ती है, हमने कांग्रेस की समय में ठेकेदारी प्रथा खत्म की थी यह तो खुद ही ठेकेदार बन गए।

हरियाणा में कांग्रेस ने विकास नहीं विनाश किया है- हुड्डा

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस ने विकास नहीं विनाश किया है। इन 10सालों में हरियाणा विकास में पीछड गया। प्रदेश पर लाखों करोड़ों का कर्जा हो गया। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे मेनिफेस्टो के आधार पर हम बात कर रहे हैं, हमारी सरकार आने पर ₹500के सिलेंडर मिलेंगे, पेंशन 6000की जाएगी, और 2लाख पक्की भर्तियां की जाएंगी । भाजपा ने पक्की नौकरियां खत्म करने का काम किया है।

Leave a comment