Lok Sabha Election 2024: ‘आग, जलन उनके दिलों में लगी है’, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024:  ‘आग, जलन उनके दिलों में लगी है’, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024: 19 अप्रैल से लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार आम चुनाव है। सभी पार्टियां जोरों शोरो से तैयारियां कर रही हैं लगातार रैलियां कर रही हैं। इसी के मद्देनजर पीएम मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने होशंगाबाद के पिपरिया में चुनावी सभा की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, दूर-दूर से लोग हमें आशीर्वाद देने आए हैं। मुझे बताया गया कि कल बारीश हुई थी, लेकिन आपने मेहनत करके इतना शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया है।

 अभी ज्यादा दिन नहीं हुए जब मध्य प्रदेश ने पूरे देश को चौंका दिया था। होशंगाबाद ने तो कमाल कर दिया था। आज देश के इतिहास का बहुत बड़ा दिन है। आज बाबा साहब की जयंती है। भाजपा को उनका सम्मान करने का सौभाग्य मिला है। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को अपमानित किया है। उनके संविधान के कारण ही आज इस गरीब मां का बेटा आपसी तीसरी बार सेवा का आशीर्वाद मांग रहा है।

 बाबा साहब को सिर्फ विचारों तक सीमित नहीं रखा

पीएम मोदी ने आगे कहा कि बाबा साहब के संविधान के कारण आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी परिवार की बेटी है। जिस समाज को सबसे अंत में पूछा गया उस समाज की बेटी देश की पहली नागरिक हैं। हमने बाबा साहब को सिर्फ विचारों तक सीमित नहीं रखा है। डिजिटल पेमेंट की योजना का नाम भीम यूपीआई है, इसका नाम हमने बाबा साहब के नाम पर रखा है। देश की आजाद और निर्माण में आदिवासी समाज का बड़ा योगदान रहा है।

कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने आदिवासी समाज के योगदान को स्वीकार नहीं किया। कमाल देखिए आजादी के बाद कांग्रेस के एक ही परिवार ने रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई है। इसी परिवार ने देश में इमरजेंसी लगाई थी। कांग्रेस ने देशभर में लोकतंत्रिक सरकारों को पत्ते की महल की तरह गिरा देते थे। कांग्रेस ने अपने हिसाब से इतिहास को तोड़ा मरोड़ा। गरीब घर का बेटा पीएम बना तो कांग्रेस अफवाह फैलाने लगी, मोदी आया है, संविधान में खतरा हो जाएगा।

कांग्रेस परिवार धमकी दे रहा

अब कांग्रेस का परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी पीएम बने तो देश में आग लग जाएगी। आग, जलन उनके दिलों में लगी है। ऐसे ही जलन रही तो देश उनको कभी मौका नहीं देगा। दुनिया के लिए एक मजबूत और शक्तिशाली भारत की जरूरत है। जो पार्टी खुद को मजबूत नहीं बना सकती वो देश को क्या मजबूत बनाएगी।

Leave a comment