Lok Sabha Election 2024: ‘भ्रष्टाचारियों को बचाने का है गठबंधन’, I.N.D.I. Alliance पर जमकर गरजे जेपी नड्डा

Lok Sabha Election 2024: ‘भ्रष्टाचारियों को बचाने का है गठबंधन’, I.N.D.I. Alliance पर जमकर गरजे जेपी नड्डा

Lok Sabha Election 2024: 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव होना है। सभी पार्टियों के नेता इस वक्त चुनावी रैली में व्यस्त हैं। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार के भागलपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा, ‘एक समय था, जब राजनीति और राजनेता के बारे में साधारण लोगों की मानसिकता बन गई थी कि यहां कुछ नहीं बदलेगा, सब ऐसे ही चलेगा, सब बेईमान हैं।लेकिन 10 वर्षों में ये अंतर आया है कि आज भारत का साधारण मानवी भी विकसित भारत के संकल्प के लिए साथ आकर खड़ा हो गया है। ये बदलता भारत है।‘

आज विकासवाद की राजनीति हो रही

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,‘एक समय था, जब देश में और प्रदेश में जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति होती थी। आज विकासवाद की राजनीति हो रही है।बिहार राजनीतिक दृष्टि से बड़ा सजग है।कितनी भी तकलीफ सह लेगा लेकिन बिहार, देश के प्रति और प्रदेश के प्रति अपने दायित्व से नहीं हटता है।‘ उन्होंने कहा, ‘कोरोना के बाद, यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया की अर्थव्यवस्था पिछड़ रही है, लेकिन आज ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा

आप मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए, देश, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।‘ जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने आगे कहा, ‘आज से 10 साल पहले, आप जो मोबाइल फोन इस्तेमाल करते थे, उस पर लिखा होता था, मेड इन चाइना, मेड इन कोरिया, मेड इन जापान, आज आपके पास जो मोबाइल है, उस पर लिखा हुआ है, मेड इन इंडिया। आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।’

विपक्ष पर बरसे नड्डा

इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ‘इंडी अलायंस सिर्फ दो बातों का गठबंधन है-पहला, परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन है।दूसरा, भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन है।जो लोग जिंदगीभर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थे, वही लोग भ्रष्टाचार करने के लिए आज एक साथ हो गए हैं।‘

Leave a comment