'जो PM मोदी के साथ नहीं खड़ा वो देशद्रोही', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया विवादित बयान

'जो PM मोदी के साथ नहीं खड़ा वो देशद्रोही', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया विवादित बयान

Acharya Pramod Krishnam On Congress: भाजपा नेता और संभल कल्कि धाम के पीठाधीश्वर को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विवादित दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो देश से प्यार करते है वो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। जो लोग पीएम मोदी के साथ नहीं खड़े हैं, वो देशद्रोही हैं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।   

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सरकार बनने पर राम मंदिर का फैसला पलट देंगे। उन्होंने कहा कि  यह धर्मयुद्ध है। जो राम का नहीं हो सकता है, किसी भी राष्ट्र का नहीं हो सकती है। जो लोग देश से प्यार करते हैं, वो लोग पीएम मोदी के साथ खड़े नजर आएंगे। वहीं जो लोग मोदी के साथ नहीं खड़े होंगे,वो देशद्रोही कहलाएंगे। आचार्य ने दावा करते हुए कहा कि जब राम मंदिर पर फैसला आया तो राहुल गांधी ने अमेरिका के रहने वाले के एक शुभचिंतक के इशारे पर कहा था कि हमारी सरकार बनती है तो हम सुपरपावर कमीशन बनाकर राम मंदिर के फैसले को पलट देंगे। जब शाह बानो का फैसला पलटा जा सकता है तो राम मंदिर का फैसला क्यों नहीं?।

दो भागों में बट जाएगी कांग्रेस- आचार्य प्रमोद

इससे पहले शानिवार आचार्य प्रमोद कृष्णमने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की बीच कांग्रेस दो हिस्सों में बंट जाएगी। एक राहुल गांधी का और दूसरा प्रियंका गांधी का धड़ा होगा। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "मुझे लगता है कि राहुल गांधी को रायबरेली की बजाय रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान में उनकी लोकप्रियता और मांग बढ़ रही है।

Leave a comment