Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Update: शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान? देखें

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Update: शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान? देखें

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Upate:  लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में 21राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की वोटिंग की जा रही है। इस फेस में 102सीटों सीटों पर मतदान किया जा रहा है। इन सभी सीटों पर सुबह 7बजे से शाम 6तक मतदान किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की सभी विधानसभा सीटों पर भी मतदान किया जा रहा है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, इस फेस में 16.63करोड़ से ज्यादा मतदा में हिस्सा लेंगे। इनमें 8.4करोड़ पुरुष और 8.23करोड़ महिलाएं हिस्सा लेंगे। साथ ही 35लाख से ज्यादा ऐसे लोग हैं, जो इस मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 5बजे तक अंडमान-निकोबार - 56.87, अरुणांचल प्रदेश - 63.03, असम -70.77, बिहार - 46.32, छग - 63.41, जम्मू कश्मीर - 65.08, लक्ष्द्वीव - 59.02, मप्र - 63.25, महाराष्ट्र - 54.85, मणिपुर-  67.46, मेघालय - 69.91, मिजोरम - 52.62, नागालैंड - 55.72, पूड्डूचेरी - 72.84, राजस्थान -50.27, सिक्किम - 67.58, तमिलनाडु - 62.02, त्रिपुरा - 76.10, उत्तर प्रदेश - 57.54, उत्तराखंड - 53.56, पश्चिम बंगाल - 77.57हुआ है।

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में पथराव, BJPकार्यकर्ता घायल

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान इस समय जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में पथराव की खबर है। खबरों के मुताबिक, इस पथराव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एक कार्यकर्ता भी घायल हो गया है।

किस राज्य में अब तक कितना हुआ मतदान?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 3 बजे तक असम -60.70, बिहार -39.73, छग -58.14, जम्मू कश्मीर -57.09, लक्ष्द्वीव -43.98, मप्र -53.40, महाराष्ट्र में 44.12, मणिपुर- 63.03, मेघालय - 61.95, मिजोरम - 49.77, नागालैंड - 52.35, पूड्डूचेरी - 58.86, राजस्थान -41.51, सिक्किम - 52.72, तमिलनाडु -51.10, त्रिपुरा -68.35, उत्तर प्रदेश -47.44, उत्तराखंड -45.62, पश्चिम बंगाल -66.34 हुई  है।

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हंगामा

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पुलिस और BJPकार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर आई है। यहां पुलिस ने डाबग्राम-फुलबारी से BJPविधायक शिखा चटर्जी को एक पोलिंग बूथ में घुसने से रोक दिया। पुलिस जब उन्हें हिरासत में लेने लगी तो BJPकार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस और BJPकार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। हालांकि इसके बाद शिखा चटर्जी वहां से चली गईं।

1 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 53.04% वोटिंग, जानिए बाकी राज्यों का हाल

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 बजे तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 35.70%, अरुणाचल प्रदेश में 35.65 %, असम में 45.12%, बिहार में 32.41%, छत्तीसगढ़ में 42.57%, जम्मू कश्मीर में 43.11%, लक्षद्वीप में 29.91%, मध्य प्रदेश में 44.43%, महाराष्ट्र में 32.36%, मणिपुर में 46.92%, मेघालय में 48.91%, मिजोरम में 37.03%, नगालैंड में 39.33%, पुडुचेरी में 44.95%, राजस्थान में 33.73%, सिक्किम में 36.82%, तमिलनाडु में 39.51%, त्रिपुरा में 53.04%, उत्तर प्रदेश में 36.96%, उत्तराखंड में 37.33% और पश्चिम बंगाल में 50.96% वोटिंग हुई।

छत्तीसगढ़ में ब्लास्ट

छत्तीसगढ़ के बीजापुर के चिहका गांव के पास चुनाव ड्यूटी के दौरान आईईडी विस्फोट हो गया। इस दौरान सीआरपीएफ के एक असिस्टेंट कमांडेंट घायल हो गये। घायल कमांडेंट को इलाज के लिए भैरमगढ़ अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने धमाके की पुष्टि की है।

मणिपुर में बूथ पर फायरिंग

मणिपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हिंसा हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, मणिपुर के मोइरंग विधानसभा क्षेत्र के थमनपोकपी में एक पोलिंग बूथ पर फायरिंग की गई।

11बजे तक किस राज्य में कितनी वोटिंग?

चुनाव आयोग के मुताबिक, 11 बजे तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 21.82%, अरुणाचल प्रदेश में 19.34%, असम में 27.22%, बिहार में 20.42%, छत्तीसगढ़ में 28.12%, जम्मू कश्मीर में 22.60%, लक्षद्वीप में 16.33%, मध्य प्रदेश में 30.46, महाराष्ट्र में 19.17, मणिपुर में 28.54, मेघालय में 33.12, मिजोरम में 27%, नगालैंड में 23.28%, पुडुचेरी में 28.10%, राजस्थान में 22.51%, सिक्किम में 21.20%, तमिलनाडु में 23.72%, त्रिपुरा में 34.54%, उत्तर प्रदेश में 25.20%, उत्तराखंड में 24.83% और पश्चिम बंगाल में 33.56% वोटिंग हुई।

बंगाल में EC को 150 शिकायतें मिलीं

चुनाव आयोग को सुबह 10 बजे तक बंगाल से चुनाव संबंधी 151 शिकायतें मिली हैं। पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर वोटिंग हो रही है। कूचबिहार में भी हिंसा की खबरें आई हैं। यहां टीएमसी और BJPकार्यकर्ताओं के बीच पथराव हुआ। इसमें एक BJPकार्यकर्ता भी घायल हो गया है। कूच बिहार हिंसा के कई वीडियो भी सामने आए हैं।

मतदान केंद्र पर हुआ पथराव

मतदान के बीच पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पथराव का मामला सामने आया है जहां चंदामारी के पोलिंग बूथ के सामने पथराव किया गया।

पीएम मोदी ने मतदातों से की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें।"

राजीव कुमार ने की युवाओं से अपील

राजीव कुमार ने कहा कि EVM का बटन दबाएं। मुझे यकीन है कि इस बार हमारे युवा मतदाता न केवल अकेले आने वाले हैं, बल्कि हमने उनसे अपील की है कि वे हमारे राजदूत बनें, हमारे प्रभावशाली व्यक्ति बनें - जितना संभव हो उतने दोस्तों, परिवार के सदस्यों को मतदान केंद्र पर लाएँ और उस उत्सव का आनंद लें। अपनी सरकार चुनने की ज़िम्मेदारी महसूस करें।

Leave a comment